Make India no 1: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लॉच किया ‘मेक इंडिया नंबर-1’ मिशन


Make India no 1 मिशन को दिल्ली सरकार ने लॉच किया है। मिशन को लॉच करते हुए सीएम ने कहा, “हमें भारत को फिर से विश्वगुरू बनाना है। आजादी के 75 सालों में भारत ने बहुत कुछ हासिल किया है। लेकिन लोगों के मन में अभी भी सवाल है कि कई छोटे देश भारत से आगे क्यों है। भारत उनसे पीछे क्यों है।”

‘Make India No.1’ मिशन

Make India no 1 मिशन के उद्देश्यों पर बात करते हुए सीएम केजरीवाल ने बताया कि ‘Make India No.1’ मिशन का राजनीती से कोई संबंध नही है। यह देश का मिशन है। और इस मिशन को पूरा करने के लिए हर राजनीतिक पार्टी और देश की 130 करोड़ जनता से साथ आने के लिए आग्रह करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 75 साल देश ने एक दूसरे से लड़कर ही निकाल दिया। यही वजह है कि सांस्कृतिक तौर पर संपन्न हमारा देश आज कई मायनों में पिछड़ा हुआ है। पर अब समय आ गया है कि हम अपनी ताकत, अपने गुणों पर काम करें और भारत देश को विश्व भर में नंबर 1 के पायदान पर पहुंच सकें। 

‘Make India No.1’ का उद्देश्य

‘Make India No.1’ एक राष्ट्रीय मिशन के तौर पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि, इस मिशन को पूरा करने के देश के हर नागरिक को एक साथ आने की जरुरत है। मिशन का एकमात्र उद्देश्य है भारत को विश्व पटल पर पहले नंबर पर पहुंचाना। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने 5 बिन्दुओं पर ध्यान देने के लिए लोगों से आग्रह किया-

शिक्षा पर सभी का पूर्ण और मुफ्त अधिकार

हर बच्चे को मुफ्त शिक्षा मिले, ताकि कोई भी पैसों के आभाव में पढ़ाई से दूर न हो जाए। उन्होंने कहा कि बच्चे पहाड़ी इलाके के हो या आदिवासी इलाके के उनके लिए फ्री शिक्षा का इंतजाम बेहद जरुरी है। सरकार को बिना किसी बहाने के 27 करोड़ बच्चों को अच्छी और मुफ्त शिक्षा के लिए प्रबंध करने की आवश्यक्ता है।

सभी को मिले मुफ्त स्वास्थ्य सेवा

एक व्यक्ति को जीने के लिए रोटी, कपड़ा और मकान के साथ ही उचित इलाज की भी आवश्यक्ता होती है। इसलिए जरुरी है कि देश भर में रह रहे लोगों के फ्री स्वास्थ्य सेवा मिलनी चाहिए। ये सेवा किसी जाति, आय या उम्र के बगैर लोगों को मिले।


युवाओं को मिले रोज़गार

भारत युवाओं का देश है, ऐसे में अगर देश की सरकार युवाओं के लिए रोज़गार का इंतजाम नहीं कर सकती तो ये देश के विकास में रोड़ा बनेगी। कोशिश होनी चाहिए कि हर युवा को रोजगार मिले।
महिलाओं को सम्मान और समानता जरूरी

बल या बुद्धि में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। देश को आगे बढ़ाना है तो जरुरी है कि महिलाओं को हर क्षेत्र में सम्मान, सुरक्षा और बराबरी की हिस्सेदारी मिले।

बढ़े किसानों की आमदानी

देश का पेट भरने वाले किसान भूखे और गरीब न रहे। जरुरत है कि किसानों को फसल का सही दाम मिले ताकि किसी किसान को अपने हालातों पर शर्मिंदा न होना पड़े।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.