COMONWEALTH GAMES: लॉन बॉल्स की महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार जीता गोल्ड मेडल!



Lawn Bowls Gold Medal: भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने 2 अगस्त को इतिहास रच दिया। कॉमनवेल्थ गेम्स के महिला फोर्स ने (चार खिलाड़ियों की टीम) स्पर्धा के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 17-10 से हरा दिया। और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह भारत का इस इवेंट में पहला गोल्ड है। और भारतीय महिलाओं की इस शानदार जीत ने कॉमनवेल्थ गेम में भारत को चौथा गोल्ड दिलाया। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 16-13 से हराया था।

ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय टीम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला फोर्स प्रारूप के फाइनल में पहुंची। भारती की इस खिताबी टीम में लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकेंड), नयनमोनी सेकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्किप) शामिल हैं। भारतीय महिला फोर्स टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन से देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

लॉन बॉल्स प्रतियोगिता की महिला फोर स्पर्धा में भारत पहली बार उतरा था। कॉमनवेल्थ गेम में भारतीय दल का यह चौथा स्वर्ण है और भारोत्तोलन के अलावा किसी स्पर्धा में पहला गोल्ड भी। फाइनल मुकाबले में पहुंचने के बाद भावुक रूपा रानी ने कहा था, कि ‘हम सिर्फ शब्दों में अपने अहसास को नहीं बता पाएंगे। हमने एक टीम के रूप में चुनौती दी और हमारा सफर यहीं खत्म नहीं होता है।’

उन्होंने कहा था, कि ‘हमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी इसी तरह का खेल खेलना होगा। वह करना होगा जो हमने पहले कभी भी नहीं किया है।’

वहीं दूसरी तरफ , रांची में अभ्यास के दौरान धोनी भी कभी कभार मैदान में आते हैं और लवली का कहना है कि उन्हें लॉनबॉल के बारे में काफी नॉलेज है। उन्होंने आगे कहा कि, ‘धोनी सर रांची में हमारे कोच को जानते हैं और दो बार हमारे मैदान पर भी आए हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.