BMW: भारतीय बाजार में लॉच हुई बीएमडब्ल्यु बाइक, जानें फीचर्स के साथ सभी डिटेल्स!



BMW ने भारतीय बाजर में अपनी प्रीमियम और लग्जरी बाइक 2022 BMW G 310 RR को लॉन्च किया है। BMW मोटर्राड ने भारत में इस बाइक को दो वैरिएंट में पेश किया है। जिसकी शुरुआती कीमत एक्स-शोरूम कीमत 2.85 लाख रुपए से शुरू हो रही है। वहीं, इसके स्टाइल स्पोर्ट वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख है। लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग की भी शुरूआत कर दी है। यानी कि ये आपके बजट में भले ही नहीं हो, लेकिन बजट से बाहर भी नहीं है। वर्तमान की बात करें तो भारतीय बाजार में अच्छी स्पोर्ट्स बाइक की कीमत 2 लाख से ज्यादा होती है। ऐसे में BMW की ये बाइक आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इस बाइक को शानदार लुक के साथ जबरदस्त राइडिंग एक्सपीरियंस मिल रहा है।

दमदार फीचर्स से लैस है ये बाइक देखें क्या है खास

BMW की इस बाइक में BMW G 310 RR में 313cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 33.5bhp का पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। बाइक के इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा है और बाइक में आपको चार राइडिंग मोड मिलेंगे ट्रैक और स्पोर्ट मोड में बाइक की टॉप-स्पीड 160Km/h है। वहीं, रेन और अर्बन मोड में इसकी टॉप-स्पीड 125Km/h तक है। इसका कर्व वेट 174 किग्रा तक है।

BMW G 310 RR की सीट की लंबाई 811mm, नर लेग कर्व 1830mm का है। बाइक में 11 लीटर का यूजेबल फ्यूल टैंक मिल रहा है। वहीं, रिजर्व के लिए करीब 1 लीटर पेट्रोल भी दिया गया है। इसके व्हील एल्युमिनियम के बने हैं। बाइक का फ्रंट टायर 110/70 R 17 और बैक टायर 150/60 R 17 है। इसके रियर में प्री-लोड एडजेस्टेबल सस्पेंशन दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ABS के साथ सिंगल डिस्क फ्रंट ब्रेक मिल रहा है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.