Fact: बचपन में ही डालें बच्चों में बचत की आदत, वैल्यु एडिशन देगी आपके बच्चे को बेहतर जिंदगी!



बचत बच्चों का खेल नहीं हैं, लेकिन बच्चों में बचत की शिक्षा आपके बहुत काम आ सकती है। बच्चों को रुपए-पैसे और बचत की बुनियादी शिक्षा की शुरुआत उनकी पढ़ाई के साथ देनी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

बच्चों को बचत की शिक्षा जरूरी

पैसे की कीमत, जरूरत और इच्छा के बीच समझ और बचत की इंपॉर्टेंस ये सब ऐसी बातें हैं जिनसे बच्चों का कम उम्र में ही सामना हो जाता है। तो जितनी जल्दी इनके बारे में उन्हें पता चले ये अच्छा है। बच्चों में हेल्दी फाइनेंशियल हैबिट उनका सफल भविष्य सुनिश्चित करने में सहायक होती है।

पैसे की बचत बिल्कुल वैसी बात है जैसे कि पैसे कमाना। बच्चों को इच्छा और जरूरत के बीच का अंतर बताना एकदम जरूरी है। जैसे कि खिलौना उनकी इच्छा है और बैग उनकी जरूरत का हिस्सा। इच्छाएं कम करके वे बचत को समझ सकते हैं और बचत भी।

कीमत और मूल्य में अंतर को समझाएं

किसी नामचीन ब्रांड के जूते या गैजेट के लिए ज्यादा कीमत अदा करते हैं। जबकि वही चीज हम कम कीमत में भी खरीद सकते हैं। बच्चों को यह सीख दें कि कोई चीज कितने मूल्य की हो सकती है।

स्मार्ट फैसले लें

बच्चों को उनके फैसलों के बाद भविष्य में होने वाले उनके असर के बारे में बताएं। उन्हें स्मार्ट फैसले करने के लिए तैयार करें। उदाहरण के लिए किताब खरीदने की बजाय वे उसे लाइब्रेरी से लेने के बारे में सोच सकते हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.