Rajya Sabha: पीटी ऊषा समेत चार दिग्गजों का राज्यसभा में चयन, करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व!



पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए चुने जाने पर पीटी उषा, वी. विजयेंद्र, वीरेंद्र हेगड़े और इलैया राजा को बधाई दी है। भारत के ये दिग्गज अब उच्च सदन में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। पीएम ने ट्विट करते हुए पीटी उषा के लिए कहा कि- प्रधानमंत्री ने पीटी उषा के लिए लिखा, “पीटी उषा जी हर भारतीय की एक प्रेरणा हैं। खेलों में उनकी उपलब्धियों को व्यापक रूप से पहचान मिली है, , पिछले कई वर्षों में नवोदित एथलीटों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका काम उतना ही सराहनीय है। उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बहुत बधाई।” साथ ही वी. विजयेंद्र, वीरेंद्र हेगड़े और इलैया राजा को भी पीएम ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है।

पीटी उषा

पीटी उषा ने साल 1984 के ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया था। जिसके बाद से वो पूरे देश में लोकप्रिय हो गईं। 1986 के सिओल एशियाई खेलों में उन्होंने भारत के लिए चार गोल्ड मेडल जीते थे। 400 मीटर की बाधा दौड़, 400 मीटर की रेस, 200 मीटर और 4 गुणा 400 की रेस में उषा ने गोल्ड मेडल जीता था। 100 मीटर की रेस में वो दूसरे नंबर पर रहीं थीं। 1983 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड मिला और 1985 में उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

विजयेंद्र प्रसाद गारू

विजयेंद्र प्रसाद गारू बाहुबलि, आरआरआर, बजरंगी भाईजान, राउडी राठौड़, मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी और मार्शल जैसी फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। साल 2016 में बजरंगी भाईजान के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया। इसके अलावा उन्होंने अर्धांगिनी, रांझणा और श्रीवल्ली जैसी फिल्मों को निर्देशित भी किया है।

वीरेंद्र हेगड़े?

वीरेंद्र हेगड़े धर्माधिकारी रत्नवर्मा हेगड़े के बड़े बेटे हैं। उनकी पहचान कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में स्थित श्री धर्मस्थल मंजुनाथ स्वामी मंदिर के अनुवांशिक ट्रस्टी के रूप में है। जैन समुदाय से होने के बावजूद वीरेंद्र हेगड़े का परिवार कई हिंदू समुदाय के मंदिरों का ट्रस्टी है। वीरेंद्र हेगड़े दिगंबर जैन समुदाय से संबंध रखते हैं। उनके तीन छोटे भाई- हर्षेंद्र, सुरेंद्र और राजेंद्र के अलावा उनकी एक बहन पद्मलता भी हैं। वीरेंद्र हेगड़े की पत्नी का नाम पद्मवती हेगड़े हैं। उनकी एक बेटी है श्रद्धा है।

वीरेंद्र हेगड़े ने जैन समुदाय की करीब छह सौ साल पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कला और संस्कृति के प्रचार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नैचुरोपैथी, योगा और नैतिक शिक्षा के प्रसार के लिए धर्मस्थल से जुड़े 400 हाईस्कूल और प्राइमरी टीचर हर साल इन विषयों में 30,000 छात्रों को शिक्षा प्रदान करते हैं।

इलैया राजा?

तमिल फिल्मों के मशहूर संगीतकार हैं इलैया राजा। उन्होंने अब तक 1400 फिल्मों के सात हजार गानों को संगीतबद्ध किया है। तमिल के साथ-साथ तेलुगु फिल्मों में भी उनका संगीत काफी पसंद किया जाता है। इलैया राजा की पहचान पश्चिमी संगीत को दक्षिण भारतीय सिनेमा में मशहूर करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अब तक 20 हजार से ज्यादा लाइव कंसर्ट किए हैं। वे भारतीय संगीत के सबसे महान संगीतकारों में से एक हैं। उन्हें कई प्रतिष्ठित फिल्म अवार्ड मिल चुके हैं जिनमें से तीन बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए, दो नेशनल अवॉर्ड के साथ बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर भी मिले हैं। 2010 में उन्हें पद्मभूषण और 2018 में पद्म विभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.