UP Parivar Card: अब हर किसी को रोजगार, परिवार कार्ड से मिलेगा फायदा!



UP Parivar Card: उत्तरप्रदेश राज्य में गरीबी हटाने और रोजगार के अवसर पैदा करने पहल कर रही है। जिसके लिए योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार राज्य में हर परिवार के लिए ‘परिवार कार्ड’ (Parivar Card) लाने जा रही है। ‘परिवार कार्ड’ (Parivar Card) जरिए उन परिवारों को फायदा मिलेगा, जहां किसी के पास भी सरकारी नौकरी या रोजगार के कोई साधन नहीं है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक ‘लोन मेले’ समारोह में 1.90 लाख हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को ₹16,000 करोड़ का ऋण दिया और ‘वार्षिक ऋण योजना’ की शुरूआत की।

MSME विभाग द्वारा आयोजित हुआ लोन मेला

सीएम योगी ने यूपी के MSME विभाग द्वारा आयोजित लोन मेले के अंतर्गत लखनऊ से 1.90 लाख हस्तशिल्पियों, कारीगरों व उद्यमियों को ₹16,000 करोड़ का ऋण वितरण किया। साथ ही ₹2.95 लाख करोड़ की ‘वार्षिक ऋण योजना: 2022-2023’ का शुभारंभ किया। रोजगार के अवसर मुहैया कराने की इस मुहीम पर बोलते हुए सीएम ने कहा- ” जितने भी उद्यमियों, कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों ने अपने उद्यम या किसी भी स्वावलंबन के काम को आगे बढ़ाने के लिए ऋण लिया, वे स्वयं न केवल अपने पैरों पर खड़े होंगे, बल्कि दूसरों को भी अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित करेंगे।”


राज्य में कम हुई बेरोजगारी

MSME से जुड़े उद्यमियों, हस्तशिल्पियों व कारीगरों ने अपने कौशल के परिचय से राज्य में बेरोजगारी को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसी योजनाओं से प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन हुआ है। सरकार के प्रोत्साहन व बैंकर्स के सकारात्मक सहयोग से बेरोजगारी दर को कम करने में सहायता मिली है।

जारी होगा Parivar Card

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि- यूपी सरकार राज्य में बहुत ही जल्द ‘परिवार कार्ड’ (Parivar Card) जारी करेगी। इसके अंतर्गत सरकारी नौकरी, जॉब्स या स्वरोजगार से वंचित लोगों का पता सरकार लगाएगी। राज्य सरकार का यह प्रयास होगा कि हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को नौकरी मिले या उसे रोजगार से जोड़ा जाए।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.