NPS: रिटायरमेंट को करें समझदारी से प्लान, SBI Yono App दे रहा है सुविधा!



रिटायरमेंट के बाद लोगों को परेशानी न हो इसके लिए ही सरकार कई पेंशन योजनाएं चला रही है। जिसके तहत NPS में निवेश किया जा सकता है। सरकार यह योजना प्राइवेट कंपनियों में नौकरीपेशा लोगों की भलाई को ध्यान में रखकर चला रही है। क्योंकि उन्हें रिटायरमेंट के बाद पेंशन नहीं मिलती। लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता कि वे खुद से भी NPS के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए SBI के योनो ऐप के जरिये भी ऑनलाइन NPS खाता खोलने की सुविधा मिल रही है।

SBI के YONO ऐप से खोल सकते हैं NPS

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में NPS खाता खोलने के लिए योनो एप की मदद ले सकते हैं। बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह बताया कि अब आपको पेंशन अकाउंट के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। SBI के YONO ऐप की मदद से NPS अकाउंट खोलना आसान है। बस कुछ स्टेप्स फॉलो करके खाता खोला जा सकता है। आप अपने मोबाइल पर YONO SBI की मदद से नेशनल पेंशन सिस्टम या NPS खोल सकते हैं। YONO SBI ऐप पर NPS खाता खोलने के स्टेप्स

– मोबाइल में YONO SBI ऐप खोलें।
– Investment सेक्शन पर जाएं।
– NPS Account Opening सेक्शन को क्लिक करें।
– ई-सर्विसेज ऑप्शन पर क्लिक करके NPS रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को दबाएं।
– आपको यह सुविधा भी है कि आप अपने घर के पास के SBI ब्रांच का ऑप्शन का चुनाव भी कर सकते हैं।
– रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, पैन नंबर भरना होगा। इसके बाद सबमिट का बटन को दबाएं।
– इसके बाद आपका एनपीएस खाता ओपन हो जाएगा।

NPS खाते में मिलने वाला रिटर्न

NPS में निवेश करने पर निवेशक को कंपाउंडिंग के आधार पर रिटर्न दी जाती है। इसमें औसतन 8 से 13 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80CCD (1B) 50 हजार रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी दी जाती है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.