

Highlights
- पीपी मॉडल पर चलेगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
- आकर्षक होगा रेस्टॉरेंट
- टेंडर पर चलेगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रयागराज में एक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने की योजना बना रही है। यह राज्य का पहला ऐसा रेस्टोरेंट होगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने पहले ही बोट क्लब में सुविधाओं का उन्नयन शुरू कर दिया है, जिसमें एक योग केंद्र शामिल है और साथ ही वाटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं भी होंगी।
सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पीपीपी मॉडल पर चलेगा और इसमें कई तरह के व्यंजन पेश किए जाएंगे। एक अधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट के टेंडर लेने के इच्छुक पार्टियों को एक प्रेजेंटेशन देना होगा और यह भी सुझाव देना होगा कि वे बोट क्लब में बदलाव करना चाहते हैं।
पीपीपी मॉडल क्या है?
पीपीपी मॉडल यानी सार्वजनिक एवं निझी भागीदारी से है, अर्थात दोनों मिलकर किसी प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे और लाभ अर्जित करेंगे। पीपीपी PPP का फुल फॉर्म Public Private Partnership (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) होता है, अगर हिन्दी में इसे समझे तो यह ‘सार्वजनिक निजी साझेदारी’ कहलाता है। यह एक तरह का निजी कम्पनीज के साथ सरकार का अनुबंध होता है।
पर्यटकों के आकर्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा
प्रयागराज वह स्थान है जहां गंगा का मटमैला पानी यमुना के हरे पानी में मिलता है पवित्र संगम पर दूर-दूर तक पानी और गीली मिट्टी के तट फैले हुए हैं। नदी के बीचों-बीच एक छोटे से प्लॅटफॉर्म पर खड़े होकर पुजारी विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराते हैं देश विदेश भर से श्रद्धालु यहां आते हैं और इसकी रौनक बढ़ाते हैं ऐसे में यह रेस्टोरेंट पर्यटकों के आकर्षण के प्रमुख केंद्र बन जायेगा।
पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि प्रयागराज में 2025 महाकुंभ से पहले परियोजना को पूरा करने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने कहा कि इसे पर्यटकों के आकर्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
