THAILAND OPEN: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की मोनिका, फिलिपिंस के पूर्व विश्व चैंपियन को हराया!



भारतीय मुक्केबाज मोनिका ने थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। उन्होंने थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उनके साथ ही आशीष कुमार और मनीषा भी सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। 26 साल की मुक्केबाज मोनिका ने 48 किग्रा वेट कैटेगरी में वर्ल्ड चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट फिलिपिंस की जोसी गैबुको को हरा दिया है।

रोहतक की मोनिका ने पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज पर खूब मुक्के बरसाए और मैच में 4-1 के स्कोर से एकतरफा जीत हासिल की। उनके अलावा, अशीष कुमार और मनीषा ने भी मेजबान मुक्केबाजों को हराते हुए टॉप-4 में प्रवेश कर लिया है।

वियतनाम की ट्रान थी से होगा अगला मुकाबला

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मोनिका वियतनाम की मुक्केबाज ट्रान थी डिम क्यू से पदक के लिए लड़ेंगी। जो बाई से टॉप-4 में पहुंची हैं। वहीं, टोक्यो ओलिंपिक के बाद पहली बार रिंग में वापसी कर रहे आशीष कुमार ने 81 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में अफिसित खानखोखरुइया को हरा दिया। जबकि, हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाली मनीषा ने दो बार के एशियन चैंपियन पोर्नटिप बुआपा को कड़े मुकाबले में 3-2 से मात दी।

प्रतियोगिता में उतरे हैं 130 मुक्केबाज

इस प्रतियोगिता में एशिया, यूरोप, ओसियाना और अफ्रीका के 130 शीर्ष मुक्केबाज खेल रहे हैं। जिनमें 74 पुरुष और 56 महिलाएं शामिल हैं। इस प्रतियोगिता के पिछले प्रारुप में भारतीय मुक्केबाजों ने 2019 में कुल आठ मेडल जीते थे। इनमें एक गोल्ड, चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.