SHRESTHA SCHOLARSHIP EXAM 2022: NTA 7 मई को स्कॉलरशिप के लिए लेगा टेस्ट, यहां करें एप्लाई!

HIGHLIGHTS:

• 7 मई को स्कॉलरशिप के लिए SHRESHTA टेस्ट
• कंप्यूटर-बेस्ड होगी SHRESHTA परीक्षा
• कक्षा 9 और 11 के लिए है यह स्कॉलरशिप

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के द्वारा 7 मई 2022 को SHRESHTA (NETS) के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। उच्च विद्यालयों में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा (SHRESHTA) योजना की शुरुआत के तहत इस परीक्षा का आयोजन होगा। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति के स्टूडेंट्स को मिलेगा। यह योजना शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से शुरू हो रही है। SHRESHTA योजना से बच्चों को स्कॉलरशिप (Scholarship) दी जाती है। जो अनुसूचित जाति के कक्षा 9 और 11 के मेधावी छात्रों के लगभग सभी शैक्षिक खर्चों को पूरा करती है। इसका नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर मिल जाएगा।

श्रेष्ठ ( SHRESTHA) के लिए परीक्षा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित होगी। स्कॉलरशिप सिर्फ कक्षा 12 तक सीबीएसई से मान्यता प्राप्त आवासीय विद्यालयों के लिए ही लागू है। ये स्कूल पिछले 3 सालों में कक्षा 10 और 12 में 75% या उससे अधिक फीसदी अंकों के साथ 5 साल या उससे अधिक के लिए संचालन में होना चाहिए।

सीबीएसई की तरफ से पहले जारी किए गए बयान में यह कहा गया है कि इस योजना में शॉर्टलिस्ट हुए छात्रों को प्रवेश देने वाले स्कूलों को सीधे स्कॉलरशिप का वितरण शामिल है। सीबीएसई ने यह भी कहा कि स्कॉलरशिप में स्कूल फीस (ट्यूशन फीस) और हॉस्टल फीस (मेस फीस) शामिल हैं।

क्या है SHRESHTA परीक्षा?

SHRESHTA (NETS) राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो कंप्यूटर-बेस्ड (CBT) मोड में आयोजित होगी। एंट्रेंस परीक्षा 7 मई 2022 को आयोजित होगी। यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम के छात्रों के लिए आयोजित होगी। SHRESHTA एंट्रेंस परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को सीबीएसई से जुड़े स्कूलों में एडमिशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

अप्लाई कौन कर सकता है?

वर्तमान शैक्षणिक वर्ष (2021-22) में कक्षा 8 और कक्षा 10 में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र परीक्षा के लिए इलिजिबल होंगे। इसके अलावा, पात्रता मानदंड में फिट होने के लिए अभिभावक की वार्षिक आय 2.5 लाख तक मांगी गई है।

अप्लाई कैसे करें?

योग्य और इच्छुक स्टूडेंट्स आधिकारिक पोर्टल shreshta.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की कोई फीस नहीं रखी गई है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.