INDIAN NAVY RECRUITMENT 2022: भारतीय नौसेना में 2500 पदों के लिए निकली भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन!

Indian Navy में काम करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना (Indian Navy) सेलर और आर्टिफिशर के पदों के लिए भर्ती कर रहा है। नौसेना ने इसके लिए 2500 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार आज से इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए अंतिम तिथी 5 अप्रैल तय की गई है।

3 चरणों में होगा में होगा उमीदवारों का सिलेक्शन

पहला चरण- दोनों पदों के लिए कॉमन लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। एक घंटे तक होने वाली इस परीक्षा में सभी सवाल अंग्रेजी, साइंस, मैथ और जनरल अवेयरनेस से होंगे। प्रश्नों का स्तर 12वीं है।

दूसरा चरण : सिलेक्शन के दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट देना पड़ता है। इसमें कैंडिडेट्स को इन बातों पर ध्यान देना होगा-
लंबाई 157 सेंटीमीटर होगी।

उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी

एक मिनट में 20 उठक बैठक के साथ 10 पुशअप लगाने पड़ेंगे

तीसरा चरण : दोनों स्टेज को क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। इसमें पास होने वालों की मेरिट लिस्ट देखते हुए सेलेक्शन किया जाता है।

कितनी होगी सैलरी?

इंडियन नेवी में सिलेक्शन होने वाले उम्मीदवारों को शुरुआती ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उन्हें हर महीने 14,600 रुपए स्टाइपेंड दी जाएगी।

ट्रेनिंग पीरियड खत्म होने के बाद उमीदवारों को नेवी के डिफेंस पे मैट्रिक्स लेवल-3 में प्रमोट किया जाएगा। इसके बाद उनकी मंथली सैलरी 21,700 रुपए से 69,100 रुपए तक बढ़ायी जाएगी।

इसके साथ ही आर्टिफिशर अप्रेंटिस पोस्ट पर जिनका सिलेक्शन होगा उन्हें हर महीने 5200 रुपए डीए मिलेगा।

योग्यता

इंडियन नेवी की भर्ती में शामिल होने के लिए उमीदवारों की जन्मतिथी 01 अक्टूबर 2002 से 31 जुलाई 2005 के बीच होनी चाहिए।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता गणित और फिजिक्स के साथ 12वीं पास है।

आर्टिफिसिर अप्रेंटिस पोस्ट के लिए 12वीं में 60% स्कोर करना जरूरी है।

कैसे करें ऑनलाइनआवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • joinindiannavy.gov.in लिंक को क्लिक करें।
  • मुख्य पेज पर इंडियन नेवी ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • नई विंडो में पूरी जानकारी भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन को क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप का आवेदन फॉर्म पूरा हो जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म की एक कॉपी, प्रिंट या PDF सेव कर रख लें।
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.