HUMANS OF BOMBAY: 21 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे शुरू करने वाली करिश्मा की कहानी!

HIGHLIGHTS:

  • लिंक्डिन पर पोस्ट करने के बाद चर्चा में हैं Humans of Bombay की सीईओ
  • पीएम मोदी के इंटरव्यू को बताया करियर का टर्निंग प्वाइंट
  • करिश्मा मेहता ने 21 वर्ष की उम्र में शुरू किया था ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे

Humans of Bombay सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। वर्तमान में इंस्टाग्राम के इसके प्लेटफॉर्म पर 2.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। साल 2014 में बने इस प्लेटफॉर्म की CEO और फाउंडर 29 साल की करिश्मा मेहता हैं। दरअसल हाल ही में करिश्मा ने लिंक्डिन पर एक पोस्ट डाला है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के इंटरव्यू से जुड़ी बातें लिखी हैं। उन्होंने 2019 के अपने इस अनुभव के बारे में लिखा है कि प्रधानमंत्री के उस इंटरव्यू ने उन्हें पूरी दुनिया में मशहूर किया तो साथ ही कई तरह की नफरत का भी उन्हें सामना करना पड़ा। इस पोस्ट के बाद करिश्मा काफी चर्चा में हैं।


कौन हैं करिश्मा मेहता?

करिश्मा मुंबई की रहने वाली हैं। तीन भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी और मराठी में उनकी अच्छी पकड़ है। मेहता मुंबई में जन्मी और पली बढ़ी। उन्होंने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, महीम से अपनी शुरुआती पढ़ाई की। जिसके बाद मेहता ने बेंगलुरु के बोर्डिंग स्कूल में 2 साल की पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए मेहता यूनाइटेड किंगडम की यूनिवर्सिटी नॉटिंघम चली गईं और वहां उन्होंने बिजनेस और इकोनॉमिक्स की डिग्री हासिल की। उन्होंने नेशनल ज्योग्राफिक के लिए फ्रिलांस (freelance) भी किया। इन सबके अलावा, मेहता आईआईएफटी के टेडएक्स (TEDx) की रेगुलर प्रेजेंटर भी रह चुकी हैं। आजकल करिश्मा मेहता राइटर, फोटोग्राफर और एक युवा महिला उद्यमी के तौर जानी जाती हैं।

अनकही रचनात्मक और प्रेरणादायी कहानियों वाला Humans of Bombay

इंस्टाग्राम, फेसबुक और सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर फोटो ब्लॉग ‘ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे’ की एक अलग पहचान है। साल 2014 में करिश्मा मेहता ने इसकी शुरूआत की थी। इस पेज पर अनजान लोगों की कहानियां डाली जाती है। सोशल मीडिया पर यह शायद अपनी तरह का पहला फेसबुक पेज था जिसे 2019 में पीएम मोदी ने अपने इंटरव्यू के लिए चुना था। Humans of Bombay ‘ह्यूमंस ऑफ न्यूयॉर्क’ (HoNY) पेज से प्रेरित है। ‘ह्यूमंस ऑफ न्यूयॉर्क’ की शुरुआत फोटोग्राफर ब्रांडन स्टेंटन ने की थी। ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे (Humans of Bombay) में मुंबई की सड़कों पर घूमते आम लोगों की स्टोरी, इंटरव्यू, फोटो और वीडियो अपलोड होते हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.