INDIAN HERITAGE: भारत को वापस मिली प्राचीन धरोहर, ऑस्ट्रेलिया ने लौटाए भगवान शिव, विष्णु और जैन परंपरा के 29 पुरावशेष!

HIGHLIGHTS:

  • ऑस्ट्रेलिया से भारत लाई गई 29 पुरावशेष
  • 9वीं से 11वीं शताब्दी की हैं प्राचीन मूर्तियां
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया निरीक्षण

Indian Heritage: भारत को ऑस्ट्रेलिया से 29 अमूल्य धरोहर वापस मिली हैं। जिनमें भगवान शिव, भगवान विष्णु और जैन परंपरा से संबंधित 29 पुरावशेष शामिल हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन प्राचीन धरोहरों का निरीक्षण किया है।


9वीं से 11वीं शताब्दी की हैं मूर्तियां

भारत को लौटाए गए ये पुरावशेष अलग-अलग समय अवधि के हैं, जिसमें से कुछ 9वीं से 10वीं शताब्दी ईस्वी पूर्व के हैं। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 29 प्राचीन अवशेषों को भारत को वापस किया है। इन प्राचीन अवशेषों की छह श्रेणियां हैं जिसमें ‘शिव और उनके शिष्यों’, ‘शक्ति की पूजा’, ‘भगवान विष्णु और उनके रूप’, जैन परंपरा, चित्र और सजावटी वस्तुएं शामिल हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि इन पुरावशेषों में मुख्य रूप से अलग-अलग तरह की सामग्रियों जैसे बलुआ पत्थर, संगमरमर, कांस्य, पीतल से बनी मूर्तियां और कागज पर बनी चित्रकारी (पेंटिंग) हैं। ये प्राचीन वस्तुएं भारत के अलग-अलग राज्यों राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से संबंधित हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.