NEW RENAULT KWID MY22 LAUNCHED: टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स के साथ लॉच!




रेनो ने अपनी ऑल न्यू क्विड MY22 को लॉन्च किया है। नए और एडवांस्ड फीचर्स के साथ लॉच इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 4.49 लाख रुपए है। कार के मैकेनिकल में किसी तरह के कोई चेंजेस नहीं किए गए हैं। क्विड को 0.8 लीटर और 1.0 लीटर को दो इंजन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। आप इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में खरीद सकेंगे।

Engine and Power of New Kwid

इस नए मॉडल में ग्राहकों को नए कलर ऑप्शन भी मिल रहे हैं। जिसमें मेटर मस्टर्ड और डुअल टोन में आइस कूल व्हाइट के साथ ब्लैक रूफ जैसे रंगों का ऑप्शन भी है। नई क्विड में कंपनी की तरफ से नया RXL(O) वैरिएंट को शामिल किया है। यह वैरिएंट 0.8-लीटर और 1.0-लीटर मैनुअल ट्रांसमिशन पावरट्रेम्स में मिलेगा। वहीं 0.8-लीटर इंजन का पावर 53bhp और इसका टॉर्क 72Nm है। साथ ही 1.0-लीटर इंजन का पावर 67bhp और टॉर्क 91Nm है।

Features and Specifications

नई क्विड का 0.8-लीटर मॉडल में ARAI सर्टिफाइड 22.25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रहा है। कंपनी ने यह दावा किया है, कि- ग्राहकों को इसमें 35 पैसे प्रति किलोमीटर का मैनटेनेंस खर्च आएगा।

टॉप वैरिएंट में फर्स्ट इन क्लास 8-इंच की मीडिया NAV इवोल्यूशन टचस्क्रीन भी इसके फीचर में शामिल है। जो कि एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। इसमें वॉयस रिक्गनिशन और वीडियो प्लेबैक सपोर्ट भी शामिल है।

पैसेंजर्स को ज्यादा सुविधा मिले इसलिए इसमें गाइडलाइन के साथ फर्स्ट इन क्लास रिवर्स पार्किंग कैमरा भी है जो इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम के साथ तंग जगहों में भी पार्क करने में आसान है।

कार में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ओवर स्पीड अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और लोड लिमिटर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड वैरिएंट भी आपको बेहद पसंद आएंगे।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.