RISHABH PANT: टेस्ट क्रिकेट इतिहास में “मैन ऑफ द सीरीज” पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर!

HIGHLIGHTS:

  • टीम इंडिया ने श्रीलंका पर टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की
  • Rishabh Pant ने “Man of the Series” पुरस्कार जीता

Rishabh Pant ने टेस्ट क्रिकेट में “Man of the Series” पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। पंत यह रिकॉर्ड बनाकर पहले ऐसे भारतीय बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया है। ऋषभ पंत से पहले किसी भी भारतीय खिलाड़ी को यह पुरस्कार नहीं मिला है। दरअसल भारत ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका को 238 रन से दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 अपने नाम की है।

शानदार रहा पंत का प्रदर्शन

इस सीरीज में शानदार खेल प्रदर्शन के चलते रिषभ पंत (Rishabh Pant) को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का अवार्ड मिला। जिसके बाद पंत टेस्ट क्रिकेट इतिहास में मैन ऑफ द सीरीज खिताब जीतने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पहले टेस्ट में 97 गेंदों में 96 रन बनाया और दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 39 रन। वहीं दूसरी पारी में अर्धशतक लगाते हुए 31 गेंदों में 50 रन बनाए थे।

इसके अलावा भारतीय गेंदबाजों की बात की जाए तो, गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने बल्लेबाजों को अच्छा खासा परेशान किया और दोनों इनिंग में विकेट लेते गए। उन्होंने अपनी पहली पारी में पांच विकेट लिए और दूसरी 
पारी में तीन विकेट।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अश्विन के नाम 100 विकेट

गेंदबाज आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) भी अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। उन्होंने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में चार विकेट लिए। अगर पहले टेस्ट की बात करें तो गेंदबाज ने पहले टेस्ट में कुल छह विकेट भारत के नाम किए। जिसके बाद साथ रवि अश्विन आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.