INTERNATIONAL WOMEN’S DAY: तस्वीरों में देखिए ज़िद से दुनिया का नज़रिया बदलने वाली महिलाएं!

International Women’s Day, 8 मार्च को महिलाओं के प्रति लैंगिक समानता, पूर्वाग्रह, रूढ़ियों और भेदभाव के मामलों की स्थिति पर दुनियाभर का ध्यान केंद्रित करने के लिए मनाया जाता है। इसका लक्ष्य महिलाओं के लिए दुनिया को अधिक विविध, न्यायसंगत और समावेशी बनाना है। आज हम ऐसी ही महिलाओं की तस्वीर आपसे साझा करेंगे जिन्होंने दुनियाभर की महिलाओं का प्रतिनिधित्व किया और आज उनके बनाए रास्तों की वजह से ही नई पीढ़ी नए मुकाम हासिल कर रही है।

होमी व्यारावाला

होमी व्यारावाला भारत की पहली फोटो जर्नलिस्ट थीं। 1930 में बतौर फोटोग्राफर अपन करियर की शुरूआत करने वाली होमी व्यारावाला ने साल 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और मुहम्मद अली जिन्ना की तस्वीरें लीं। उनकी कई तस्वीरें चर्चा में रहीं।

सरला ठकराल

भारत की पहली महिला पायलय सरला ठकराल ने 21 साल की उम्र एविएशन पायलट लाइसेंस हासिल किया और जिप्सी मॉथ सोलो उड़ान भरी।

रीता फारिया पावेल

साल 1966 में भारत की रीता फारिया पहली ऐसी भारतीय थीं जिन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया। वह यह ऐसी पहली एशियाई भी थीं जिन्होंने मिस वर्ल्ड पेजेंट का टाइटल अपने नाम किया था।

कल्पना चावला

भारत की कल्पना चावला ने 1997 में कोलंबिया अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष की यात्रा की। वह भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री थीं।

टेसी थॉमस

टेसी थॉमस को अग्निपुत्री के नाम से जाना जाता है। वह भारत में एक मिसाइल प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने वाली पहली महिला वैज्ञानिक हैं। उन्होंने अग्नि-IV  और अग्नि-V मिसाइलों को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें भारत की मिसाइल महिला भी कहा जाता है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.