बायोफर्टिलाइजर लैब से बढ़ेगी किसानों की आय, जानें कैसे बढ़गी किसानों की आय !



Fertilizer Uses: भारत एक कृषि प्रधान देश है। समय के साथ किसानों की खेती को लेकर समझ और सरकार की कई अच्छी स्कीम्स से किसान आर्थिक सशक्तिकरण की तरफ बढ़े हैं। किसानों की अच्छी आमदनी भी होने लगी है। नई नई तकनीक खेती को उन्नत करने के लिए विकसित हो रही है। इस कोशिश में पंजाब में कृषि को बढ़ावा देने की यह योजना काफी काबिले तारीफ है। राज्य सरकार यह कोशिश कर रही है कि खेतों में प्रयोग होने वाले रसायनिक खाद और उर्वकरों का प्रयोग कम किया जाए। इससे किसानों को आर्थिक रूप से लाभ होगा।

पंजाब में शुरू हुई पहली बायोफर्टिलाइजर लैब

किसानों के हित के लिए पंजाब में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पंजाब में किसानों के लिए पहली बायोफर्टिलाइजर लैब शुरू की गई है। यह देश में प्रयोग होने वाली पहली इस तरह की फर्टिलाइजर लेबोरेटरी है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि इस तकनीक का लाभ किसानों को मिल सकेगा।

2.5 करोड़ लागत से तैयार हुआ है बायोफर्टिलाइजर लैब

राष्ट्रीय कृषि विज्ञान योजना के अंतर्गत 2.50 करोड़ रुपए की लागत से बायोफर्टिलाइजर लैब को तैयार किया गया है। पंजाब में इस तरह की पहली लैब खुलने से राज्य सरकार के अधिकारी और किसान भी खुश हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार लैबारेटरी में भारत सरकार की संस्था आईसीएआर-आइएआरआई के साथ एमओयू के द्वारा 10 तरह की जैविक खादें (जैसे कि एजोटोबैक्टर कैरियर आधारित, पीएसबी कैरियर आधारित, एजोटोबैक्टर लिक्विड फारमूलेशन, पीएसबी 
लिक्विड फारमूलेशन, पोटेशियम घुलनशील बैक्टीरिया, (केएसबी) लिक्विड फारमूलेशन, जिंक घुलनशील बैक्टीरिया (जेडएसबी) लिक्विड फारमूलेशन, एनपीके , एम फंगी, आइएआरआइ कम्पोस्ट इनोकुलेंट, ट्राइकोडर्मा विर्डी ) तैयार होंगी। 

इसका लाभ सीधे तौर पर किसानों को दिया जाएगा।

कम दामों पर किसानों को मिलेगी खाद

लैब के स्तर से जो खाद तैयार होंगी। वे सस्ते दामों पर किसानों को दी जाएगी। इसकी खास बात यह है कि राज्य सरकार हर जिले को यह खाद मुहैया करवाएगी। इसके अलावा खेती के लिए जरूरी तकनीक भी किसानों को मिलेंगी। 
विशेषज्ञों ने बताया है कि आधुनिक लैबोरेटरी में जो खाद तैयार हो रही है उससे रासायनिक खादों का प्रयोग करीब 20 प्रतिशत तक घटेगा। इससे जहां खेती की उर्वरकता सुधरेगी तो दूसरी तरफ सीधे तौर पर किसानों की आय बढ़ेगी।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.