किसानों को मिलेगा 10 हजार रुपए, जानें किस राज्य में किसानों को मिलेगा इसका लाभ !


Government Scheme: किसानों की आय को दोगुना करने के लिए राज्य और केंद्र सरकारें कई योजनाएं चला रही है। जिसके तहत सरकार किसानों को सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाती है। किसानों को आर्थिक समृद्धि से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने PM किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) को लॉच किया है। जिसकी मदद से किसानों को हर साल 6000 रुपये मिलता है। यह राशि किसानों को तीन किस्तों में 2000-2000 रुपये करके दी जाती है। हालांकि मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से किसान सम्मान निधि के अलावा, किसान कल्याण योजना (Kisan Kalyan Yojana ) के तहत भी आर्थिक मदद किसानों को दी जा रही है।

मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) किसानों को इस योजना के तहत 4 हजार रुपये की सहायता राशि देती है। जिससे किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) और किसान कल्याण योजना का एक साथ लाभ लेकर कुल 10 हजार रुपये की सहायता राशि हर साल ले सकते हैं।

किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को मिल रहा है लाभ

किसान कल्याण योजना राज्य सरकार की वह योजना है जिसके तहत 2000-2000 रुपये की किस्त किसानों को सीधी उनके खाते में ट्रांसफर किया जाता है। 6 महीने के अंतर पर इस योजना के तहत पैसा किसानों को मिलता है।

वे किसान जो लाभ के लिए पात्र

किसान कल्याण योजना के तहत वे किसान लाभ उठा सकते हैं जो किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हुए हैं। अगर कोई किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं तो उसे किसान कल्याण योजना का भी लाभ नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, केवल मध्य प्रदेश के निवासी ही किसान कल्याण योजना का लाभ ले सकते हैं।

बता दें इस योजना के तहत टैक्स भरने वाले किसानों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही ज्यादा इनकम टैक्स वाले किसानों को भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.