किचन के वेस्ट से उगा सकते हैं नए पौधे, किचन गार्डन के लिए कारगर है ये टेक्नीक, जानें कैसे !


Kitchen Waste Uses: रोजाना यूज आने वाले किचन के वेस्ट मटेरियल से खाद बनाए जाते हैं, ये तो आपको पता है, पर क्या आप ये जानते हैं कि कितन के वेस्ट से निकलने वाली सब्जियों में कुछ को आप दोबारा उगा सकते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग ये सारा कचरा उठाकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन अगर आप थोड़ी से मेहनत करें तो आपका किचन गार्डन फिर से गुलजार हो सकता है।

हरा प्याज: 
स्प्रिंग ऑनियन का इस्तेमाल लोग अक्सर किसी न किसी डिश के लिए करते हैं। लोग इसकी जड़ें काट देते हैं और बहुत से लोग तो नीचे के प्याज वाले हिस्से को भी पूरा इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आप चाहे तो प्याज को करीब डेढ़-दो इंच ऊपर से काट कर इस्तेमाल कर सकते हैं, फिर उसे गमले में लगाकर दोबारा उगा सकते हैं। ये बात खास है कि आप एक बार स्प्रिंग ऑनियन गमले में लगाकर उससे 3-4 बार आसानी से पत्तियां काट कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

पुदीना: 
वैसे तो पुदीने का इस्तेमाल चटनी में सबसे ज्यादा किया जाता है, लेकिन बिरयानी बनाने और कुछ स्नैक्स में भी इसकी पत्तियों को इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर पुदीन की सबसे ऊपर की दो पत्तियां छोड़कर बाकी सारी पत्तियां तोड़ लें और पुदीने के उस तने का नीचे का 1-2 इंच हिस्सा एक गिलास में पानी डालकर रख दें, तो कुछ दिन में उसमें जड़ें निकल आएंगी, जिसे आप गमले में लगाकर नया पौधा उगा सकते हैं।

अदरक: 
अदरक ऐसा इंग्रीडियंट है जिसका इस्तेमाल चाय से लेकर मसालों तक में होता है। कई बार बाजार से लाया हुआ अदरक खराब निकल जाता है। ऐसे में अदरक को फेंके नहीं बल्कि इसे गमले में लगाकर नया पौधा उगा सकते हैं।

टमाटर के बीज: 
टमाटर के बीज से टमाटर के नए पौधे उगा सकते हैं। तो अगर आपके किचन में कुछ टमाटर खराब निकल गए हों तो इन्हें फेंके नहीं बल्कि गमले में लगा सकते हैं, जिनसे कुछ ही दिनों में टमाटर के पौधे निकल आते हैं। पौधों की कुछ दिन तक देखभाल करने पर आपको उसमें नए टमाटर मिलेंगे।

मिर्च-शिमला मिर्च: 
टमाटर की ही तरह शिमला मिर्च के बीज से भी शिमला मिर्च का पेड़ उगा सकते हैं। ज्यादातर ऐसा होता है कि शिमला मिर्च से बने डिश में उसके बीज को निकालकर अलग कर दिया जाता है। ऐसे में आप उन्हें गमले में बो सकते हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.