Junior World Championship: भारत की ज्ञानेश्वरी और वी ऋतिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, पहली बार भारत को तीन मेडल!



IWF Junior World Championships 2022 में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए तीन मेडल जीत लिए हैं। यह पहला मौका है जब भारत ने 3 मेडल अपने नाम किया है। भारत के लिए ज्ञानेश्वरी ने सिल्वर (silver) और वी ऋतिक ने ब्रॉन्ज (bronze) मेडल जीता है। इससे पहले भारतीय वेट लिफ्टर हर्षदा शरद गरुड (Harshada Sharad Garud) ने भारत के लिए गोल्ड (Gold) मेडल जीता था। हर्षदा पहली भारतीय वेटलिफ्टर बनीं जिन्होंने junior World Championship में गोल्ड जीता है। (first Indian woman to win a gold medal at the IWF Junior World Championships 2022)

Junior World Championship 2022
ग्रीस (Greece) के हेराक्लिओन शहर में चल रही जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप ( IWF Junior World Championships 2022) में 3 भारतीय वेटलिफ्टरों ने इतिहास रचते हुए तीन मेडल भारत के नाम किए हैं, जिसमें एक गोल्ड 45 किलो वेट में हर्षदा ने, 49 किलो वेट में ज्ञानेश्वरी यादव ने सिल्वर और वी ऋतिक का एक ब्रॉन्ज शामिल हैं।

IWF Junior World Championships 2022 में भारत का प्रदर्शन

IWF Junior World Championships 2022 में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत ने तीन मेडल जीते हैं। यह भारत का अब तक का सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत की तरफ से मीराबाई चानू और झिल्ली डालाबेहरा ने ब्रॉन्ज मेडल और अचिंता शेउली ने सिल्वर मेडल जीता था।

छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं सिल्वर जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव

 IWF Junior World Championships में सिल्वर जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव का संबंध छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव से है। 19 साल की ज्ञानेश्वरी छत्तीसगढ़ की पहली महिला वेटलिफ्टर हैं जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। मीराबाई चानू से प्रभावित होकर ज्ञानेश्वरी के पापा ने उन्हें वेटलिफ्टर बनाने का फैसला किया था। IWF Junior World Championships 2022 में ज्ञानेश्वरी ने 156 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.