EPFO: जानें ई-नॉमिनेशन फाइल करने के प्रोसेस, मिनटों में होगा काम



EPFO: पीएफ आपकी मेहनत की कमाई का हिस्सा होता है। ऐसे में पीएफ से जुड़े सभी जरूरी काम समय पर निपटा लेने चाहिए। और इसी कड़ी में आता है नॉमिनेशन का, लेकिन कई बार पीएफ से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को जमा करना, फॉर्मेलिटी को कंप्लीट करना काफी पेचीदा होता है। लेकिन इससे बचने के लिए आप ऑनलाइन के विकल्प का चुनाव भी कर सकते हैं। दरअसल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेबसाइट पर लॉगइन कर EPF मेंबर्स अपना नॉमिनी का चुनाव कर सकते हैं।

ईपीएफओ (EPFO) ने यह भी सुविधा दी है कि PF खाताधारक जितनी बार चाहे, उतनी बार नॉमिनी के नाम को बदल सकते हैं। EPFO ने इस बारे में कहा कि सब्सक्राइबर्स को अपने परिवार को सोशल सिक्योरिटी उपलब्ध कराने के लिए ई-नॉमिनेशन को जरूरी रूप से भरना चाहिए। यह प्रक्रिया काफी आसान है। इसके साथ ही EPFO ने इसका यूट्यूब लिंक भी शेयर किया है।

कैसे करे ई-नॉमिनेशन

नॉमिनेशन को ऑनलाइन भरने के लिए सब्सक्राइबर्स को EPFO की वेबसाइट epfindia.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद सर्विस ऑप्शन में जाकर ड्रॉपडाउन में फॉर एंप्लॉयीज का चनाव करना होगा। इसके बाद मेंबर UAN/Online Service (OCS/OTCP) पर क्लिक करेगा।

इसके बाद यूजर अपने UAN और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें। अपने फैमिली डिक्लेयरेशन को अपडेट करने के लिए यस (YES) पर क्लिक करें। इसके बाद ऐड फैमिली डिटेल्स पर क्लिक करना पड़ेगा। इसमें
नॉमिनेशन डिटेल्स पर क्लिक कर साझा की जाने वाली कुल राशि को भरना होगा।

इसके बाद सेव EPF नॉमिनेशन पर क्लिक करना होगा। OTP जेनरेट करने के लिए ई-साइन पर क्लिक कर सब्सक्राइबर के आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। OTP को सबमिट करें और यूजर का ई-नॉमिनेशन रजिस्टर्ड हो जाएगा। इसमें एक से अधिक नॉमिनी को भी जोड़ा जा सकता है और इसके लिए किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट जमा कराने की जरूरत नहीं होगी।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.