Positivity: बिजी शेड्यूल के बीच भी रखें अपनी खुशी का ख्याल, पसंदीदा चीजों के लिए समय निकालना है फायदेमंद!



भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और स्ट्रेस आजकल हर किसी के जिंदगी का अहम पहलू बन चुका है। ऐसे में काम का तनाव हमारी खुशियों को भी छीन लेता है। पर इसके लिए परेशान होने की जगह सही हल निकालना ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आपको जरूरत है सेल्फ हेल्प की, क्योंकि आप ही अपनी छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रख सकते हैं। रोज की कुछ सरल आदतें आपके लक्ष्य को साधने में सहयोग दे सकती हैं, आपके दिमाग को स्थिर रख सकती हैं। जिंदगी में खुशहाली बनी रहे, इसके लिए कुछ नई आदतों पर ध्यान दिया जा सकता है।….

लिखना हो सकता है फायदेमंद

एक पर्सनल डायरी कई परेशानियों का हल हो सकती है। छोटी-छोटी खुशियों को नोट करें। उन्हें पूरा करने का लक्ष्य जरूर रखें। इसके अलावा जो बात आप किसी से नहीं कह सकते हैं उसे आप अपनी डायरी में लिख सकते हैं। ये डेफिनेटली आपको एक सुकून का अहसास करवाएगा। इसके साथ ही बच्चे रोज जो मजेदार हरकतें करते हैं या कुछ अच्छा काम करते हैं, कुछ हासिल करते हैं, उन सब का ब्योरा उसमें लिखें। इसे ‘ग्रैटिट्यूड जर्नल’ की तरह इस्तेमाल करना हेल्पफुल हो सकता है।

टु-डु लिस्ट पर करें गौर

व्यक्तिगत तौर पर हम तभी खुश रह पाएंगे जब प्रोफेशनल लेवल पर हम काफी हद तक संतुष्ट होंगे। इसके लिए नियमित रूप से, सरलता के साथ अपनी प्राथमिकताओं पर और काम के लिए तैयार की गई अपनी टु-डु लिस्ट पर गौर करना जरूरी है। आप महसूस करेंगे इससे आपकी प्रोडक्टिविटी काफी हद तक बढ़ेगी साथ ही आपका फोकस भी बढ़ेगा।

परिवार और दोस्तों के साथ बिताएं समय

जीवन में खुशहाली का पर्याय परिवार और करीबी दोस्त होते हैं। इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि ये ही लोग अकेलेपन में हमारा साथ दे सकते हैं। सामाजिक विज्ञान यह साबित करता है कि जीवन में व्यक्तिगत खुशी पाने के लिए रिश्तों को केंद्र में रखना सबसे जरूरी है। यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने परिवार और अपने दोस्तों के लिए जितना ज्यादा संभव हो सके, उतना समय जरूर निकालें।

हेल्थ पर दें विशेष ध्यान

कहते हैं “तन अच्छा तो मन अच्छा” रिसर्च भी यह बताते हैं कि जो लोग हफ्ते में कम से कम दो दिन व्यायाम करते हैं, वो हर दिन ज्यादा खुश रहते हैं। केवल 20 मिनट का व्यायाम ही मूड बूस्टर की तरह काम करता है। आप हेल्दी रहेंगे तो आपका मेंटल हेल्थ भी अच्छा रहेगा और आप अपनी पसंद की चीजों को करके अपनी खुशियों का ख्याल भी रख पाएंगे।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.