Ranji trophy 2022: मध्यप्रदेश ने चैंपियन मुंबई को हराकर किया रणजी ट्रॉफी अपने नाम!



HIGHLIGHTS

• मध्यप्रदेश ने पहली बार जीती Ranji Trophy
• Ranji Trophy के फाइनल में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) ने मुंबई (Mumbai) को हराया
• मुंबई ने अब तक 41 बार रणजी ट्रॉफी जीती थी

Ranji Trophy जीतकर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) ने इतिहास रच दिया है। मध्यप्रदेश ने 41 बार के विजेता मुंबई (Mumbai) को फाइनल में 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के लिए शुभम शर्मा (Shubham Sharma) रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की पारी ने निर्णायक भूमिका निभाई। मुंबई (Mumbai) ने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) को 108 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे मध्यप्रदेश ने 4 विकेट गंवाकर हासिल किया। इस जीत के लिए कुमार कार्तिकेय (Kumar Kartikey) की पारी भी काफी अहम थी।

Ranji Trophy 2022

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) का 2021-22 का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु (Bangalore) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला गया। 26 जून को हुए मुकाबले में मध्य प्रदेश क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। मध्य प्रदेश की टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियनशिप (Ranji Trophy) अपने नाम की। इससे पहले मध्य प्रदेश की टीम ने होलकर के नाम से 1952–53 में खिताब जीता था। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कप्तान आदित्य श्रीवास्तव और कोच चंद्रकांत पंडित थे।

Ranji Trophy

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) एक घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में वर्तमान में 38 टीमें शामिल हैं, जिसमें भारत के सभी 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश के चार में कम से कम एक प्रतिनिधित्व है। प्रतियोगिता का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर रंजीत सिंह के नाम पर रखा गया है। जिन्हें ‘रणजी’ के नाम से भी जाना जाता था।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.