MAHINDRA CAR: आपके बजट में बिल्कुल फिट बैठेंगी महिंद्रा की ये शानदार कारें, देखें लिस्ट!



Mahindra & Mahindra इस तिमाही में बिक्री के लिहाज से काफी अच्छा रिकॉर्ड बना रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार जून 2021 में कंपनी का कुल डीलर डिस्पैच 16636 गाड़ियों से बढ़कर जून 2022 में 26,640 गाड़ियों तक पहुंच चुकी है। महिंद्रा कंपनी ने अपनी बिक्री में 60 फीसदी की जबरदस्त ग्रोथ देखी है। अगर आपने महिंद्रा के नए जेनरेशन मॉडल में से किसी एक को बुक किया है, तो आप कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इन गाड़ियों के बारे में भी सोच सकते हैं।

Mahindra Thar (महिंद्रा थार)

महिंद्रा थार को ग्राहकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसने मई महीने में बिक्री के मामले में लिस्ट में पांचवे नंबर का स्थान हासिल किया है। मई में इसकी बिक्री संख्या में 241% की तेदी दर्ज हुई है, जो जून 2022 में 3,640 गाड़ियों की तेजी थी।

XUV300 (एक्सयूवी300)

इस लिस्ट में दूसरा नाम मॉडल XUV300 का है, जिसकी जून महीने में 4754 गाड़ियों की बिक्री हुई। इस सब-फोर मीटर कॉम्पैक्ट SUV के लिए ये नंबर लगभग एक जैसा है। अपनी शुरुआत के बाद से, Mahindra ने हर महीने XUV300 की औसतन 4,000 गाड़ियों को बेचा है।

XUV700 (एक्सयूवी 700)

महिंद्रा के कारों की इस लिस्ट में XUV700 का भी नाम है, जिसे खरीदारों को बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी पिछले महीने XUV700 की 6,022 गाड़यों को बेचने में कामयाब हुई थी।, जो मई 2022 के डीलर डिस्पैच नंबर से लगभग 19 फीसदी अधिक है। जिन ग्राहकों ने XUV700 की बुकिंग की है, उन्हें इस अपडेट से खुश हो जाना चाहिए क्योंकि इसका मतलब यह हो सकता है कि Mahindra इस गाड़ी का प्रोडेक्शन को बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

Bolaro (बोलेरो)

महिंद्रा की जून 2022 महीने में सबसे ज्यादा जो कार बिकी है वो है बोलेरो, जिसने पिछले साल के मुकाबले में 37 फीसदी की तेजी दर्ज की है। हालांकि मई 2022 के मुकाबले में इसमें 10 फीसदी की गिरावट भी देखी गई।

Scorpio (स्कॉर्पियो)

स्कॉर्पियो ऑल टाइम फेवरेट मानी जाती है। स्कॉर्पियो ने 4131 गाड़ियों की बिक्री की है।, जो लगभग पिछले साल की बिक्री के आसपास ही है। आगे आने वाले महीनों में यह भी देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि पिछली पीढ़ी की स्कॉर्पियो के मुकाबले नई स्कॉर्पियो एन क्या करती है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.