Har Ghar Tiranga Certificate: बनें देशव्यापी अभियान का हिस्सा और पाएं सर्टिंफिकेट, जानें कैसे मिलेगा प्रमाण!




Har Ghar Tiranga Certificate: भारत सरकार ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान की शुरूआत की है, जिसमें घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए हर देशवासी को प्रेरित किया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की है।

हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार के मन की बात में इस अभियान की बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिये अपने घर को तिरंगे से सजाएं। अपने सोशल मीडिया DP में भी तिरंगे की तस्वीर लगाएं। इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक झंडा फहराने वाले नागरिकों को प्रमाण पत्र (Certificate) भी दिया जाएगा। इस अभियान से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नागरिकों को प्रदान करने के लिए harghartirang.com पर एक पोर्टल भी लॉन्च हुआ है।

Har Ghar Tiranga से जुड़ने वाले को मिलेगा सरकार से सर्टिफिकेट

 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत सरकार राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अवसर दे रही है। इसके लिए जो भी नागरिक अपने घर में तिरंगा फहराना चाहते हैं, वे अब रजिस्ट्रेशन भी करवा सकेंगे। सरकार ने इस अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक पोर्टल भी लॉन्च किया है। जो भी नागरिक इसका हिस्सा बनना चाहता है उसे अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा और पोर्टल पर एक झंडा लगाना होगा। ये नागरिक राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा या तिरंगा फहराने के लिए सर्टिफिकेट प्राप्त करने के योग्य होंगे।

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के इस अभियान की शुरूआत 13 अगस्त 2022 को होगा। और 15 अगस्त 2022 तक जारी रहेगा. 15 अगस्त 2022 को भारत का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। झंडे को पिन करने पर भारत के संस्कृति मंत्रालय द्वारा सर्टिफिकेट तुरंत मिलेगा।

Har Ghar Tiranga कैम्पेन का उद्देश्य

इस अभियान का उद्देश्य, देशवासियों का उनके राष्ट्रीय ध्वज से पर्सनल रिश्ता जोड़ना है. भारत सरकार ने यह महसूस किया कि देशवासियों का झंडे के साथ बहुत ही फॉर्मल रिश्ता है। देश के लिये देशभक्ति और भावनात्मक जुड़ाव महसूस करने के लिए इस मिशन को लॉच किया गया है।

Har Ghar Tiranga के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

1. हर घर तिरंगा कैम्पेन (Har Ghar Tiranga Campaign) के लिये harghartiranga.com ओपन करें।
2. होमपेज पर दिये गए विकल्प को क्लिक करें, जिसमें फ्लैग को पिन करने का ऑप्शन मिल रहा है।
3. वेबसाइट के लिये लोकेशन सर्विस को अलग कर लें।
4. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा, यहां अपना नाम और नंबर डालें।
5. अपनी प्रोफाइल पिक्चर को अपलोड कर दें।
6. फिर विकल्प को टैप करें.
7. जरूरत पड़ने पर लोकेशन एडजस्ट करें.
8. मैप में फ्लैग पिन हो जाएगा इसे एक्नोलेज किया जाएगा।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.