CWG2022: 16 सालों का खत्म हुआ इंतजार, महिला हॉकी ने जीता कांस्य!



CWG2022: भारतीय महिला हॉकी टीम (Women’s hockey team) ने 16 सालों बाद पदक जीता है। भारत ने न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया। Commonwealth Games में महिला हॉकी टीम (Women’s hockey team) को 2006 के बाद मेडल मिला है। पहली बार महिला टीम ने कांस्य जीता है। भारत ने इससे पहले 2002 में स्वर्ण और 2006 में रजत पदक जीता था।

CWG2022 में महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराया

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम (Women’s hockey team) ने कांस्य पदक मैच में न्यूजीलैंड को हराकर पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम ने पेनल्टी शूटआउट में कीवी टीम को 2-1 से मात दी। तय समय 60 मिनट तक दोनों टीमों ने 1-1 गोल कर बराबरी की थी। भारत के लिए पहला गोल सलिमा टेटे की तरफ से किया गया था। वहीं, न्यूजीलैंड की ओलिविया मैरी ने आखिरी मिनट में गोल कर मैच को पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा दिया। जिसके बाद भारतीय कप्तान सविता पूनिया ने शानदार गोलकीपिंग करते हुए न्यूजीलैंड के चार प्रयासों को असफल किया और भारत को जीत मिली।

CWG2022 में भारत का 16 सालों का इंतजार खत्म

भारतीय टीम ने 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में पदक जीता। इससे पहले भारत ने 2002 में स्वर्ण और 2006 में रजत पदक जीता था। भारत को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से मात दी थी।

CWG2022 भारतीय टीम

  1. Savita Punia (Captain, 32, Goalkeeper)
  2. Deep Grace Ekka (28, Defender)
  3. Gurjit Kaur (26, defender)
  4. Nikki Pradhan (28, defender)
  5. Udita (24, defender)
  6. Nisha (26, midfielder)
  7. Sushila Chanu Pukhrambam (30, midfielder)
  8. Monika Malik (28, Midfielder)
  9. Neha Goyal (25, Midfielder)
  10. Jyoti (22, Midfielder)
  11. Navjot Kaur (27, Midfielder)
  12. Salima Tete (20, Midfielder)
  13. Vandana Katariya (30, Forward)
  14. Lalremsiami (22, Forward)
  15. Navneet Kaur (26, Forward)
  16. Sharmila Devi (20, Forward)
  17. Sangita Kumari (20, Forward)

CWG2022 भारतीय टीम का सफर

• कांस्य पदक मैच में न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया।
• सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से मात दी।
• कनाडा को 3-2 से हराया।
• इंग्लैंड ने 3-1 से हराया।
• वेल्स ने 3-1 से हराया।
• घाना ने 5-0 से हराया।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.