POSITIVITY: खुद को पहचानें, डर को भगाने में मदद करता है आपका सेल्फ बिलीफ



अक्सर ग्रेट थिंकर्स इस बात पर जोर देते हैं कि अगर आपका खुद पर विश्वास है तो आप दुनिया जीत सकते हैं। ऐसा कई बार होता है कि काबिलियत और मेहनत के बाद भी इंसान आगे नहीं बढ़ पाता है या असफलता उसे घेर लेती है। लेकिन इससे लड़ने का एक ही तरीका है खुद पर भरोसा होना।

अपने अंदर साहस पैदा करने के लिए कई रास्ते अपना सकते हैं। जो लोग निर्णय लेने या किसी दूसरे नतीजे पर पहुंचने से डरते हैं, उनमें बहुत कम या बिलकुल आत्मविश्वास नहीं होता है। संदेह या अंदेशों के बारे में खुलकर बात करने से आप ज्यादा सशक्त महसूस कर सकते हैं। इसलिए बात कीजिए। जब आप उसे खोज निकालते हैं, जिससे आप सच में डरते हैं तो ऐसे डर को काफी हद तक जीत पाना आसान होता है।

ज्यादा काम कभी-कभी घातक

व्यस्त रहने के लिए अक्सर आप जरूरत से ज्यादा काम करते हैं। लगातार छुटि्टयों को टालते रहते हैं। ये रवैया आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। वीकेंड्स पर काम करना यह दिखाता है कि आप खुद को जरूरत से ज्यादा थका रहे हैं। अगर आपके दोस्तों ने आपको बुलाना बंद कर दिया है कि आप उपलब्ध नहीं रहते तो थोड़ा समय निकालकर विचार कीजिए कि जीवन में कैसे संतुलन लाएं और बैलेंस जिंदगी में कितना जरूरी है। जरूरत से ज्यादा काम करने से आपका परफॉर्मेंस बिगड़ भी सकता है।

अपने काम को बखूबी समझें

यदि जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को तक जाना चाहते ह्, तो अपने जोश को बना कर रखें। आपको अपनी रुचि को समझ कर आगे बढ़ना होगा। अगर आप मनपसंद काम करेंगे तो कभी भी नहीं थकेंगे। इस तरह आप अपनी रुचि के अनुसार कड़ी मेहनत करके मंजिल तक आसानी से पहुंच जाएंगे। जब आप अपने काम को समझ लेते हैं तो मन में उसके प्रति कोई डर या भ्रम की स्थिति नहीं रह जाती है।

एक समय में एक ही काम पर फोकस

जीवन में उत्साह जरूरी है और उत्साह के लिए जरूरी है आप लम्बे समय तक एक ही काम में न उलझे रहें। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि काम बदल लें, काम करने के तरीके को बदल कर देखना फायदेमंद हो सकता है। ऐसे तरीके ढूंढें, जिनसे आप काम को बेहतर बना सकते हों। एक समय में एक ही काम पर फोकस करना फायदे से भरा हो सकता है। ऐसा करने से आप बेहतर नतीजे देख पाएंगे।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.