Asia Cup Final में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनीं दुनिया में नंबर-1


Asia Cup 2022: भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर सूजी बेट्स को पछाड़कर एक और उपलब्धि हासिल की है। हरमनप्रीत खेल के इतिहास में टी20 फॉर्मेट में सबसे अधिक कैप्ड (Most Capped T20 Player) वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। 33 साल की हरमनप्रीत ने 16 अक्टूबर को बांग्लादेश के सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के फाइनल (Asia Cup Final) में अपना 137 वां क्रिकेट मैच पूरा किया।

थाईलैंड के खिलाफ मैच में बनाया रिकॉर्ड

हरमनप्रीत ने एशिया कप के सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ अपनी 136वीं टी20आई खेलकर रिकॉर्ड बनाया और बेट्स के रिकॉर्ड (Harmanpreet Kaur Records) की बराबरी की। न्यूजीलैंड की यह प्लेयर अब टी20 में 136 मैचों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। बेट्स ने अब तक एक शतक के साथ 3 हजार 613 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड की डेनियल व्याट (Danielle Wyatt) 135 टी20 मैचों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। व्याट ने दो शतकों के साथ 2 हजार 159 रन बनाए हैं। 124 रन उनका उच्चतम स्कोर है।

सबसे अधिक मैचों के मामले में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली 132 टी20 के साथ चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 148 रन के उच्चतम स्कोर के साथ 2 हजार 207 रन बनाए हैं।

इसके अलावा वेस्टइंडीज के लिए 127 मैचों के साथ डिएंड्रा डॉटिन पांचवें नंबर पर हैं, उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 124 रन के उच्चतम स्कोर के साथ 2 हजार 697 रन जोड़े हैं। डॉटिन ने नाम दो टी20 अंतरराष्ट्रीय सेंचुरी है।

इस अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर ने 11 जून 2009 को इंग्लैंड के खिलाफ ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत के लिए खेल के छोटे फॉर्मेट से शुरूआत की थी।

अपने बेहतरीन और विशाल छक्कों, दमदार पारियों के लिए जानी जाने वाली हरमनप्रीत (Harmanpreet Kaur Stats) का टी20 फॉर्मेट में शानदार परफॉर्मेंस रहा। उन्होंने 122 पारियों में 27.37 की औसत से 2 हजार 683 रन बनाए हैं, 
जिसमें उनके नाम एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं।

वह टी20 में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।उन्होंने 2018 ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंदों पर 103 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। जिसमें भारत ने कीवी टीम के खिलाफ उन्होंने 34 रन की जीत हासिल करने में कामयाबी पाई थी।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.