Balika Snatak Protsahan Yojana से ग्रेजुएट छात्राओं को सरकार दे रही है आर्थिक मदद, जानें कैसे ले सकते हैं 50000 रुपये का लाभ !



Balika Snatak Protsahan Yojana: सरकार की तरफ से महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनसे उन्हें आगे चलकर मदद मिले। इनमें लड़कियों की शिक्षा से लेकर शादी तक का खर्च वहन हो जाता है। ऐसी ही योजनाओं में से एक है राज्य सरकार की बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना। जो लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस योजना को बिहार सरकार की तरफ से चलाई जा रही है।

राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत लड़कियों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। ये 50 हजार की राशि उन लड़कियों को मिलती है, जिन्होंने ग्रेजुएशन पूरी की है। ग्रेजुएशन में पढ़ने वाली लड़कियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।

बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के बारे में

बिहार में बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत बालिकाओं को लाभ मिलता है। पहले इस योजना के तहत ग्रेजुएशन की डिग्री ले चुकी लड़कियों को प्रोत्साहन के लिए 25-25 हजार रुपये तक की राशि मिलती थी। लेकिन अब इस योजना की राशि को बढ़ाई गई है। यह राशि अब 50 हजार रुपये हो गई है। योजना की यह राशि छात्राओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। राज्य सरकार ने इसके लिए कुल 40 करोड़ रुपये का बजट दिया है।

योजना के लिए पात्रता

राज्य सरकार की तरफ से दी जा रही यह राशि केवल ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं को ही मिलती है। इस राशि का लाभ तभी मिलता है जब छात्रा ने मान्यता प्राप्त कॉलेज से ग्रेजुएशन किया हो। वहीं छात्रा का बैंक अकाउंट होना भी जरूरी है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.