Aadhar Update: चैटबॉट देगी आधार से जुड़े हर सवाल का जवाब, UIDAI ने आधार से जुड़ी जानकारी के लिए शुरू की पहल !


एडवांस तकनीक ने काम-काज के तौर-तरीकों को आसान कर दिया है। लोग अब घर बैठे ही कई काम को आसानी से ऑनलाइन ही कर लेते हैं। इससे जहां लोगों का समय बच रहा है वहीं कई काम घर से ही हो जाते हैं, इसके अलावा ये आपकी तकनीकी जानकारी को भी मजबूत करते हैं। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी एडवांस हो रही है वैसे-वैसे काम करने का तरीका सरल और आसान हो रहा है। वहीं तकनीक का असली फायदा आधार से जुड़ी जानकारी लेने में भी ली जा सकती है। दरअसल आधार कार्ड से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान चैटबॉट से सकेंगे। आधार से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए यूआईडीएआई ने नए एआई/एमएल आधारित चैटबॉट शुरू की है। ये 24 घंटे और 7 दिनों फ्री में लोगों की सेवा के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। चैटबॉट पर आप अपनी शिकायत, आधार कार्ड का स्टेटस आदि कई काम कर पूरा कर सकते हैं। यूआईडीएआई ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से साझा की है।

ट्वीट कर दी जानकारी

 यूआईडीएआई ने ट्वीट कर बताया कि यूआईडीएआई का नया एआई/एमएल आधारित चैट सपोर्ट आम लोगों के लिए उपलब्ध करवाया गया है, जिसके लिए अब निवासी आधार पीवीसी कार्ड की स्थिति, कंप्लेंट को रजिस्टर्ड या उसकी स्थिति की जांच चैटबॉट के जरिए आसानी से कर सकेंगे।

सभी तरह के सवालों के मिलेंगे जवाब

यूआईडीएआई की वेबसाइट पर यूजर को आधार चैटबॉट मिलेगा, जिससे वे आधार से संबंधित सभी विषयों पर सवाल का जवाब पा सकते हैं। ये हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में रहेगी। यूजर चैटबॉट से पूछ सकते हैं कि नामांकन कहां करना है, कैसे करना है, आधार को अपडेट कैसे करें, ये डाउनलोड कैसे होगा, ऑफलाइन ई-केवाईसी क्या है और बेस्ट फिंगर कैसे हो सकती है। ऐसे तमाम सवालों के जवाब चैटबॉट से सेकंड्स में मिलेंगे।

-यूजर को किसी भी सवाल को पूछने के लिए सबसे पहले यूआईडी की वेबसाइट पर जाना होगा।

-यूजर को होम पेज पर बाई तरफ ‘आस्क आधार’ पर क्लिक करना होगा, यहां गेट स्टार्टेड पर क्लिक करके अपने सवाल को टाइप कर सकते हैं।

– सेंड बटन पर क्लिक करते ही यूजर को तुरंत चैटबॉट से सवाल का जवाब मिल जाएगा।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.