FORBES MOST POWERFUL WOMEN 2021: दुनिया की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी, भारतीय वित्तमंत्री सीतारमण तीसरी बार लिस्ट में शामिल!

फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है जिसमें इस साल के लिस्ट में भी भारतीय महिलाओं का दबदबा कायम है। भारतीय महिलाओं में सबसे ऊपर नाम है भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का। सीतारमण 100 महिलाओं में से 37वें नंबर पर शामिल हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट हैं वहीं दूसरे नंबर पर अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट में शामिल भारतीय महिलाओं ने अपने काम और शानदार लीडरशिप क्षमता के चलते दुनिया में अपना लोहा मनवाया है।

भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस लिस्ट में लगातार तीसरी बार शामिल हुई हैं। साल 2021 में उन्हें 37वां स्थान मिला है। निर्मला सीतरमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। Forbes के अनुसार वह एक प्रभावशाली लीडर हैं। राजनीति में आनें से पहले वह एग्रीकल्चरल इंजीनियर्स एसोसिएशन और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग की भी कमान सम्भाली है।

फोर्ब्स की लिस्ट में 52वें नंबर पर शामिल हैं रोशनी नडार
देश की मशहूर आईटी कंपनी HCL का नेतृत्व करने वाली रोशनी नडार को भी फोर्ब्स की इस लिस्ट में जगह मिली है। रोशनी नडार को इस लिस्ट में 52वां स्थान मिला है। रोशनी नडार HCL Technologies के चेयरपर्सन और HCL के संस्थापक शिव नडार की बेटी हैं।

Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर
इस साल के सबसे चर्चित नामों में से एक है फाल्गुनी नायर। उन्हें फोर्ब्स की लिस्ट में 88वें पायदान पर रखा गया है। हाल ही में वह भारत की पहली सेल्फमेड वुमन अरबपति बनीं। उन्होंने इंवेस्टमेंट बैंकर की नौकरी को छोड़कर 2012 में Nykaa की नींव डाली। वर्तमान में उनकी कंपनी का मूल्य लगभग 7.1 बिलियन डॉलर का है। इसी साल कंपनी के सफल आईपीओ ने उन्हें भारत की सबसे धनी महिलाओं में शामिल कर दिया। अपने शानदार बिजनेस स्किल और लीडरशिप क्वालिटी की वजह से आज भारत ही नहीं दुनिया में भी फाल्गुनी नायर एक जाना-पहचाना नाम है।
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.