पद्म पुरस्कार से सम्मानित हुए 106 हस्तियां, पंडवानी गायिका उषा PM के सामने घुटनों के बल बैठीं



पद्म पुरस्कार: दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 मार्च को 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने इस साल का पहला सम्मान आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को दिया। उनकी बेटी ने पिता के पद्म विभूषण सम्मान को ग्रहण किया। इस साल बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला को भी व्यापार और उद्योग क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

बिड़ला पद्म सम्मान पाने वाले परिवार के चौथे सदस्य

कुमार मंगलम बिड़ला अपने परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाले चौथे व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले उनकी मां राजश्री बिड़ला को पद्म भूषण, दादा बसंत कुमार बिड़ला को पद्म भूषण और उनके परदादा घनश्याम दास बिड़ला को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ की उषा ने छुए राष्ट्रपति के पैर

छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका उषा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने सम्मान लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के पैर छूकर सम्मान को ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव सहित कई लोग शामिल हुए।

106 विभूतियो को राष्ट्रपति के हाथों किया गया सम्मान

इस साल 106 लोगों को पद्म पुरस्कार दिया गया। इनमें 19 महिलाएं हैं। इन पुरस्कारों में 6 लोगों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री दिया गया है। पुरस्कारों के नामों का ऐलान 25 जनवरी को हुआ था।

दिलीप महालनाबिस को भी पद्म पुरस्कार दिया गया। उन्होंने 1971 की जंग के दौरान ORS के इस्तेमाल को बढ़ावा दी और हजारों लोगों की जान बचाई। दिलीप ने ही ORS की खोज की थी।

इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। सुधा फिलहाल इंफोसिस फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में अपना दायित्व निभा रही हैं।

नाम पुरस्कार क्षेत्र
बालकृष्ण दोषी पद्म विभूषण आर्किटेक्ट
श्री सोमनहल्ली पद्म विभूषण लोक कार्य
कुमार मंगलम पद्म भूषण व्यापार और उद्योग
सुमन कल्याणपुर पद्म भूषण कला
कपिल कपूर पद्म भूषण साहित्य एवं शिक्षा
श्री कमलेश पटेल पद्म भूषण अध्यात्म
उषा बरले

पद्म श्री

कला
श्री मंगला कांत पद्म श्री कला
भानुभाई चितारा पद्म श्री कला
हिराबाईबेन इब्राइमभाई पद्म श्री समाज सेवा
डॉ. प्रभाकर भानुदास मांडे पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा
नाडोजा पिंडिपापनहल्ली पद्म श्री कला
प्रोफ्रेसर महेंद्र पाल पद्म श्री

विज्ञान एवं इंजीनियरी

नलिनी पार्थसारथी पद्म श्री चिकित्सा
डॉ. हनुमंत राव पद्म श्री चिकित्सा
श्री रमेश रघुनाथ पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा
श्री वीपी अप्पूकुट्टन पद्म श्री समाज सेवा
एस.आर.डी प्रसाद पद्म श्री खेल
श्री चिंतलपाटि पद्म श्री कला
डॉ. बंडी रामकृष्ण रेड्डी पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा
मनोरंजन साहू पद्म श्री चिकित्सा
श्री कोटा सच्चिदानंद पद्म श्री कला
श्री गुरुचरण सिंह पद्म श्री खेल
श्री लक्ष्मण सिंह पद्म श्री समाज सेवा
प्रकाश चंद्र सूद पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा
श्रीमती नैहुनओ पद्म श्री कला
एस. सुब्बरामन पद्म श्री पुरातत्व विज्ञान
श्री विश्वनाथ प्रसाद पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा
श्री धनीराम टोटो पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा
जी. वेलूच्यामि पद्म श्री चिकित्सा
करमा वांगचु पद्म श्री समाज सेवा
गुलाम मुहम्मद पद्म श्री कला
जोधइया बाई पद्म श्री कला
डॉ. संकुरात्रि पद्म श्री समाज सेवा
श्री रामन पद्म श्री कृषि
श्री नरेंद्र चंद्र पद्म श्री लोक कार्य
श्री वडीवेल गोपाल पद्म श्री समाज सेवा
हेमचंद्र गोस्वामी पद्म श्री कला
प्रीतिकना गोस्वामी पद्म श्री कला
मोदादुगु विजय पद्म श्री विज्ञान एवं इंजीनियरी
दिलशाद हुसैन पद्म श्री कला
भिकू रामजी पद्म श्री समाज सेवा
रतन सिंह जग्गी पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा
बिक्रम बहादुर पद्म श्री समाज सेवा
राकेश झुनझुनवाला पद्म श्री व्यापार और उद्योग
रतन चंद्र कर पद्म श्री चिकित्सा
गुरु कुप्पैया कल्याणसुंदरम पद्म श्री कला
श्री महिपतराय पद्म श्री कला
मागुणी चरण पद्म श्री कला
डॉ. अरविंद कुमार पद्म श्री विज्ञान एवं इंजीनियरी
श्री रिसिंगबोर पद्म श्री कला

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.