Farming: बदल रहा है कृषि का स्वरूप, जानें कैसे कृषि संबंधित व्यवसाय से किसान हो रहे आर्थिक रूप से सशक्त

Agri business: भारत में कृषि और इससे जुड़े व्यवसाय भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। आज के किसान सिर्फ कृषि नही कर रहे हैं बल्कि कृषि संबंधी व्यवसाय से बेहतर कमाई कर रहे हैं। जानते हैं कैसे भारतीय किसान कृषि से जुड़ें व्यवसायों से जुड़कर आर्थिक सशक्तिकरण की तरफ बढ़ रहे हैं। खास बात ये है कि इन किसानों को इसके लिए अलग से पैसे लगाने की जरूरत भी नहीं है।

भारत का डेयरी उद्योग

अक्सर देखा जाता है कि गांव में जमीन की कमी नहीं होती है। तो अगर किसी किसान के पास ज्यादा जमीन है तो वो डेयरी का काम करता है। दूध का काम कृषि व्यवसायों में सबसे मुनाफे का बिजनेस है। इसे शुरू करने के लिए बहुत ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं पड़ती। भारतीय दुग्ध उत्पादन से जुड़े रिपोर्ट्स के अनुसार देश में 70 प्रतिशत दूध की आपूर्ति छोटे/ सीमांत/ भूमिहीन किसानों करते हैं।भारत की ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में डेरी-उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है |

मछली पालन

मछली पालन से भी भारतीय किसान अच्छा लाभ कमा रहे हैं। मछली पालन का व्यापार पारंपरिक तालाबों से भी किया जाता है। किसान आजकल टैंक बनवा कर उसमें भी आधुनिक तरीकों से मछली पालन का काम कर रहे हैं।

शहद का काम

मधुमक्खी पालन भी आजकल काफी ट्रेंड में है। मधुमक्खी पालन करते समय किसान सिर्फ शहद से ही पैसा नहीं कमाते हैं, बल्कि मोम, पराग, प्रापलिस, रॉयल जैली और विष के जरिए भी कमाई करते हैं।

फूलों की खेती

फूलों की डिमांड भी आजकल काफी देखी जाती है। इनकी बढ़ती मांग को देखते हुए किसान इस तरफ भी आकर्षित हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात की फूलों की कीमत किसान को अच्छी खासी मिल जाती है, और फूलों की उपज भी किसी दूसरे फसलों से कहीं ज्यादा होती है। एक बार किसी फूल का पौधा लग गया तो वो तीन से चार बार फूल देकर मुनाफा कमाने में मदद करता है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.