PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान!



Prime Minister Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि वो ग्लोबल लीडर हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता का लोहा पूरी दुनिया मानती है। इस बार उन्हें फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। यह सैन्य या नागरिक आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अद्वितीय सम्मान के लिए राष्ट्रपति मैक्रों का आभार व्यक्त किया है

कई देश कर चुके हैं प्रधानमंत्री के सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी संभवतः ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे जिन्हें इतने देशों के सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हैं। हाल ही में उन्हें मिश्र का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है और अब फ्रांस से मिले सम्मान के बाद हर भारतीय खुद को गौरांवित महसूस कर रहा है।

इन देशों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल चुका है सम्मान

• कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (Companion of the Order of Fiji)

• ऑर्डर ऑफ नाइल’ मिश्र

• एबाक्ल अवॉर्ड (Ebakl Award by the Republic of Palau)

• आर्डर आफ द द्रुक ग्यालपो (Order of the Druk Gyalpo): भूटान

• लीजन ऑफ मेरिट (Legion of Merit by the U.S. Government): अमेरिकी सरकार का संयुक्त राज्य सशस्त्र बल का यह पुरस्कार उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन में असाधारण सराहनीय आचरण के लिए मिलता है।

• द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां (King Hamad Order of the Renaissance): बहरीन द्वारा

• रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन (Order of the Distinguished Rule of Nishan Izzuddin): मालदीव

• ऑर्डर ऑफ द सेंट एंड्रयू एपोस्टल (Order of St. Andrew award): रूस का सर्वोच्च सम्मान

• जायेद मेडल (Order of Zayed Award): संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)

• ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट (Grand Collar of the State of Palestine Award): फिलिस्तीन

• अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार (State Order of Ghazi Amir Amanullah Khan): अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

• ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद (Order of Abdulaziz Al Saud): सऊदी अरब

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.