फायदेमंद साबित हो सकता है पोस्ट ऑफिस के टाइम डिपॉजिट स्कीम पर निवेश!



हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), ICICI , HDFC, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों को बढ़ाया है। अगर आप इन बैंकों में से किसी में FD कराने का सोच रहे हैं तो आपको इससे पहले पोस्ट ऑफिस के नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट की ब्याज दरों के बारे में जरूर जानना चाहिए। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अभी भी बैंक FD से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। आइये जानते हैं इन फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर और टाइम डिपॉजिट अकाउंट के बारे में ।

नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट में मिल रहा 6.7% तक का ब्याज

• यह एक तरह की FD ही है। इसमें एक तय अवधि के लिए निवेश करके आप निश्चित रिटर्न पा सकते हैं।
• टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 5.5 से 6.7% तक ब्याज दर की पेशकश करता।
• इसमें 1000 रुपए का मिनिमम निवेश करना होता है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।

जानिए कहां मिलेगा कितना ब्याज

अवधि

टाइम डिपॉजिट

SBI

PNB

HDFC

ICICI

BoB

1 साल

 5.50%

5.10%

5.20%

5.35%

5.30%

5.00%

2 साल

 5.50%

5.20%

5.30%

5.35%

5.30%

5.45%

3 साल

 5.50%

5.30%

5.50%

5.50%

5.50%

5.50%

5 साल

  6.70%

5.40%

5.60%

5.70%

5.70%

5.35%


FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स

अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।

5 साल के लिए निवेश मिलता है टैक्स छूट का फायदा

इस टाइम डिपॉजिट स्कीम और FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। इसके तहत 1.50 लाख रुपए तक के निवेश पर आप इनकम टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। वहीं बैंकों की 5 साल की FD पर भी टैक्स छूट का फायदा मिलता है।


SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.