PM Kisan Yojana KYC: किसानों के खाते में जल्द आऐंगे योजना के पैसे, 31 जुलाई तक अपडेट करें केवाईसी!



जल्द ही PM किसान योजना का लाभ किसानों को मिलने वाला है। इसके लिए जिन किसानों की केवाईसी अपडेट नहीं है उन्हें केवाईसी अपडेट करनी होगी। इसके लिए आखिरी डेट 31 जुलाई तक रखी गई है। किसान e-kyc करा सकता है। 31 जुलाई तक e-kyc की प्रकिया पूरी नहीं करने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

E-kyc

किसान दो तरीकों से PM किसान के लिए e-kyc की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की सहायता ले सकता है। इसके अलावा e-kyc प्रक्रिया घर से भी ऑनलाइन PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए की जा सकती है। इसके लिए किसान के आधार कार्ड में उसका मोबाइल नंबल लिंक होना जरूरी है। लिंक होने के बाद किसान लैपटॉप, मोबाइल से OTP के जरिए e-kyc घर बैठे ही पूरी कर सकेगा।

कैसे करें स्टेटस चेक

• जिस भी किसान ने इसके लिए रजिस्टर किया है। उन्हें PM किसान पोर्टल पर जाकर अपना नाम चेक करना होगा।
• सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in विजिट करें।
• वेबसाइट खुलने के बाद फार्मर कॉर्नर में जाकर लाभार्थी सूची को दबाएं।
• फिर राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करनी होगी।
• बाद में Get Report पर क्लिक करें।
• रिपोर्ट में आपके गांव के सभी लाभार्थियों की जानकारी मिल जाएगी।
• लिस्ट में आप अपना नाम चेक करें।
• PM किसान योजना में सभी किसानों को मिलता है फायदा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तें सालभर में दी जाती है। योजना के पात्र लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए भी अपना रजिस्ट्रेशन कराते हैं। इसके अलावा स्थानीय पटवारी, राजस्व अधिकारी और योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से नामित नोडल अधिकारी ही किसानों का रजिस्ट्रेशन करते हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.