PM MODI: प्रधानमंत्री ने केरल 4500 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण!



HIGHLIGHTS

• भारत वासियों ने आजादी के अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण का विराट संकल्प लिया-PM
• MODI विकसित भारत के रोडमैप में आधुनिक बुनियादी ढांचों की बहुत बड़ी भूमिका-PM MODI

PM MODI: कोच्चि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कोच्चि मेट्रो रेल के फेज-2 कॉरिडोर सहित कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया।

पीएम मोदी ने कोच्ची के इस कार्यक्रम में कहा- कि हम भारतीयों ने आजादी के अमृत काल यानि आने वाले 25 साल में विकसित भारत के निर्माण का विराट संकल्प लिया है। विकसित भारत के इस रोडमैप में आधुनिक बुनियादी ढांचें एक बहुत बड़ी भूमिका निभाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि- कोच्चि में पूरे देश के शहरी विकास और परिवहन विकास को एक नई दिशा देने का काम शुरु हुआ है। कोच्चि में एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण लागू है, जो परिवहन के सभी साधनों को एकीकृत करने में मददगार साबित होगी। इस मॉडल से कोच्चि शहर को सीधे-सीधे 3 लाभ पहुंचेंगे।

1. शहर के लोगों का कहीं आने-जाने में समय बर्बाद नहीं होगा।

2. सड़कों पर जाम की स्थिति नहीं बनेगी।

3. प्रदूषण कम होगा।

PM Modi ने कहा कि- बीते 8 सालों में केंद्र सरकार ने मेट्रो को अर्बन ट्रांसपोर्ट का सबसे प्रमुख साधन बनाने के लिए निरंतर काम किया है। केंद्र सरकार ने मेट्रो को राजधानी से निकालकर, राज्य के दूसरे बड़े शहरों में भी विस्तारित किया है।

हमारे देश में पहली मेट्रो करीब 40 साल पहले चलाई गई थी। उसके बाद के 30 साल में देश में 250 कि.मी. से भी कम मेट्रो नेटवर्क बना था। लेकिन पिछले 8 सालों में देश में मेट्रो का 500 कि.मी. से ज्यादा का नया रूट डेवलप हुआ है, 
1000 कि.मी. से अधिक के मेट्रो रूट पर पर काम गति से चल रहा है।

वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि, हम इसे कोच्चि मेट्रो की यात्रा में एक मील का पत्थर समझ रहे हैं, यह हम सभी के सामूहिक प्रयास का रिजल्ट है। हम इन परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार के आभारी हैं। केरल में वाहन घनत्व 1000: 445 है। केरल सरकार वायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने की आवश्यकता के प्रति अवेयर हैं और लोगों को परिवहन के वैकल्पिक माध्यम पर स्थानांतरित होने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

कोच्चि में कांची कामकोटि पीठम स्तूप का दौरा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। प्रधानमंत्री आदि शंकर जन्म भूमि क्षेत्रम की यात्रा पर भी गए। जो केरल के एर्णाकुलम जिले में स्थित कलाडी गांव में दार्शनिक आदि शंकराचार्य की जन्म भूमि है।


SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.