

फाल्गुनी इनवेस्टमें बैंकर हैं, वो बताती हैं कि उन्हें इंडिया में भरोसेमंद ब्यूटी और पर्सनल केयर की डिमांड और सप्लाई के बीच एक खाई नजर आती थी, जिसे खत्म करने के लिए उन्होंने नाइका की शुरुआत की। साल 2020 में कंंपनी को यूनिकॉर्न कंपनी यानी 1 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन वाले स्टार्टअप का खिताब मिला। इस वैल्यूएशन को हासिल करने वाली यह भारत की पहली कंपनी थी जिसे एक महिला हेड कर रही है।
ऐसे हुई थी NYKAA की शुरुआत
फाल्गुनी IIM अहमदाबाद से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद 8 साल तक एक फार्म में नौकरी की। बाद में उन्होंने इनवेस्टमेंट फर्म कोटक महिंद्रा बैंक के साथ काम करना शुरू किया। 2005 में उन्हें फर्म का एमडी बनाया गया। 18-19 साल नौकरी करने के बाद फाल्गुनी कुछ अलग करना चाहती थीं। अलग करने खोज में उनकी नजर पड़ी इंटरनेट बिजनेस में मौजूद कई अवसरों पर। उन्हे समझ में आया कि जिस तरह जापान, फ्रांस, कोरिया में ब्यूटी और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही हैं वैसी इंडिया में ग्रो नहीं कर रही है। भारत में भी डिमांड थी लेकिन ऐसे सप्लाई चेन फिलहाल भारत में नही थी।
इस तरह उनके मन में नाइका को शुरू करने का आइडिया आया। फाल्गुनी को मेकअप और ब्यूटी आईटम्स का काफी शौक है। उन्होंने अपने पैशन को फॉलो करते हुए 2012 में नाइका को शुरू करने का फैसला लिया। सिर्फ 3 लोगों के साथ शुरुआत हुई कंपनी आज भारत में ब्यूटी और फैशन ईकॉमर्स कंपनियों के बीच एक जाना पहचाना नाम है। अगर ये कहा जाए कि फाल्गुनी ने भारतीय महिलाओं के लिए पर्सनल ग्रुमिंग की परिभाषा को बदला है तो ये गलत नहीं होगा।
फाल्गुनी के अचीवमेंट
इंडियन ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए उन्हें कई सम्मान मिले हैं। फाल्गुनी को 2017 में इकोनॉमिक टाइम्स स्टार्टअप अवॉर्ड्स में वुमन अहेड का पुरस्कार दिया गया। इकोनॉमिक टाइम्स अवॉर्ड् फॉर कॉरपोरेट एक्सीलेंस-2019 में बिजनेसवुमन ऑफ दी ईयर से भी वो सम्मानित हो चुकी हैं।