ET GBS 2023: भारत दुनिया का सबसे मजबूत इकोनॉमी वाला देश, जानें भारत के बारे में क्या कह रहे हैं प्रमुख वैश्विक कंपनियों के CEO!


दुनिया की कई प्रमुख कंपनियों के सीईओ भारत को लेकर सकारात्मक राय दे रहे हैं। उनका कहना है कि भारत वैश्विक वृद्धि और बदलाव के केंद्र में है। इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 को संबोधित करते हुए वैश्विक लीडर्स ने कहा कि भारत में विभिन्न इंडस्ट्रीज में बहुत अधिक संभावनाएं हैं और खासकर डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में भारत काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

भारत में सबसे ज्यादा निवेश

Schneider Electric के चेयरमैन Jean-Pascal Tricoire ने बताया कि, “मैं भारत को लेकर बहुत अधिक सकारात्मक सोच रखता हूं। पिछले 20 साल में हमने भारत से अधिक निवेश किसी भी दूसरे देश में नहीं किया है। भारत तेज बदलाव और त्वरित विकास, तेजी हासिल करने वाले देशों में प्रमुख है।”

उन्होंने यह भी कहा कि, “मैं यहां बहुत अधिक संभावनाएं देखता हूं, क्योंकि अगर आप ऊर्जा के भविष्य को देखते हैं तो यह डिजिटलीकरण, IoT, स्मार्ट बिल्डिंग्स से जुड़ा है।”

एविएशन सेक्टर में भारत की शानदार प्रगति

Honeywell के ग्लोबल हाई ग्रोथ रीजन्स के चीफ एग्जीक्यूटिव बेन ड्रिग्स (Ben Driggs) ने भारत के एविएशन सेक्टर में हो रही ग्रोथ पर बात की, उन्होंने एयर इंडिया द्वारा दिए गए 500 विमानों को ऑर्डर के बारे में बात की।

भारत का बाजार सबसे तेजी से उभर रहा है

वर्ल्ड बैंक के अनुमान के अनुसार, भारत सात सबसे बड़े उभरते हुए बाजार एवं विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से वृद्धि करने वाला देश है। हालांकि, वृद्धि के रफ्तार में कमी भले ही हो सकती है। फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.7 फीसदी पर रही थी। विश्व बैंक ने यह अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की वृद्धि दर की रफ्तार 6.9 फीसदी, वित्त वर्ष में 6.6 फीसदी हो सकती है। भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के 2022-23 में 1.7 फीसदी और 2023-24 में 2.7 फीसदी की रफ्तार से ग्रोथ हासिल कर सकता है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.