MADHABI PURI BUCH: सेबी की पहली महिला चीफ के रूप में संभाली कमान!



HIGHLIGHTS:
  • माधबी पुरी बुच सेबी की नई चेयरपर्सन बनीं
  • ICICI की सिक्योरिटीज में रह चुकी हैं MD
  • सेबी की कमेटियों में पहले भी रह चुकी हैं शामिल

Madhabi Puri Buch सेबी की नई चीफ नियुक्ति की गईं हैं। वित्तमंत्रालय ने उन्हें सेबी की कमान सौंपते हुए 3 साल के लिए चेयरपर्सन बनाया है। माधबी की यह नियुक्ति शुरुआत में 3 साल के लिए है। अपने पद को संभालने के बाद माधबी सेबी की पहली महिला चीफ बन जाएंगी। माधबी अप्रैल 2017 से अक्टूबर 2021 के दौरान होलटाइम मेंबर थीं।

कौन हैं माधबी पुरी बुच?

बुच ने अपने करियर की शुरूआत आईसीआईसीआई बैंक से की थी। निजी सेक्टर के इस बड़े बैंक से माधबी साल 1989 में जुड़ी थीं। उन्होंने 2007 से 2009 तक ICICI बैंक में कार्यकारी निदेशक के रूप में काम किया। और साल 2009 फरवरी से मई 2011 तक ICICI सिक्योरिटीज की MD का पद संभाला साथ ही CEO भी थीं। पुरी 2011 में सिंगापुर चली गईं और वहां उन्होंने ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल में बेहतरीन काम किया।

पुरी के पास सेबी में सर्विलांस, कलेक्टिव इन्वेस्टमेंट स्कीम, इकोनॉमिक और पॉलिसी एनालिसिस, इन्वेस्टर असिस्टेंस एंड एजुकेशन और इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट जैसी जिम्मेदारियां थी। सेबी में होलटाइम मेंबर के कार्यकाल के बाद बुच सात सदस्यों वाले एक्सपर्ट ग्रुप की भी प्रमुख रहीं।

आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ी हैं माधबी

माधबी पुरी बुच ने IIM अहमदाबाद से MBA किया है। इससे पहले वे दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज की भी छात्रा रह चुकी हैं। सख्त स्वभाव लेकिन बेहतरीन लीडरशिप क्वालिटी की माधबी अब सेबी की कमान संभालेंगी। माधबी के पास फाइनेंशियल सेक्टर में 30 वर्षों का लंबा अनुभव है और वे सेबी की कई जरुरी कमेटियों का हिस्सा भी रह चुकी हैं। वे इसकी एडवाइजरी कमिटी में भी थीं। वित्तमंत्रालय ने अक्टूबर 2021 में इस पद के लिए आवेदन मांगा था जिसे भेजने की आखिरी तारीख 6 दिसंबर थी।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.