भारत के लिए गौरव का क्षण, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान



  • टाटा संस के चेयरमैन को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान
  • भारत-फ्रांस ट्रेड रिलेशनशिप को मजबूत करने के योगदान के लिए मिला सम्मान
  • ‘शेवेलियर डे ला लेगियन डी’होनूर’ से सम्मानित हुए एन चंद्रशेखरन

भारत-फ्रांस ट्रेड रिलेशनशिप को मजबूत करने की दिशा में योगदान देने के लिए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘शेवेलियर डे ला लेगियन डी’होनूर’ (Chevalier de la Légion d’honneur) से सम्मानित किया गया है। एन चंद्रशेखरन ने भारत और फ्रांस के बीच ट्रेड रिलेशनशिप को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

टाटा ग्रुप ने साझा की जानकारी

टाटा ग्रुप के ऑफिशियल ट्विटर से इसके बारे में जानकारी साझा की गई है। ट्वीटर के जरिए बताया गया है कि, “हमारे चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री से शेवेलियर डे ला लेगियन डी’होनूर सम्मान प्राप्त किया है।” भारत और फ्रांस के बीच ट्रेड रिलेशनशिप को मजबूत करने में उनके अतुलनीय कार्यों के लिए उन्हें फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

कैथरीन कोलोना ने कहा नटराजन चंद्रशेखरन, फ्रांस के मित्र हैं

एन चंद्रशेखरन को सम्मान देने के बाद मंत्री कैथरीन कोलोना ने कहा कि चंद्रशेखरन फ्रांस के मित्र हैं। उन्होंने ट्वीट कर ये भी कहा कि “टाटा कंपनी फ्रेंको-इंडियन पार्टनरशिप के मेजर प्लेयर है। मुझे रिपब्लिक के राष्ट्रपति की ओर से इसके CEO को शेवेलियर डे ला लेगियन डी’होनूर के प्रतीक चिन्ह को देने में खुशी महसूस हो रही है। नटराजन चंद्रशेखरन, आप फ्रांस के मित्र हैं।”

इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की डायरेक्टर ने भी चंद्रशेखरन को दी बधाई

इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की डायरेक्टर जनरल, पायल एस कुमार ने भी इस उपलब्धि के लिए चंद्रशेखरन को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर ये कहा कि यूरोप और विदेश मामलों के फ्रांसीसी मंत्री द्वारा शेवेलियर डे ला लेगियन डी’होनूर से सम्मानित किए जाने पर एन चंद्रशेखरन को शुभकामनाएं।

किरण नाडार भी फ्रांस के इस सम्मान से हो चुकी हैं सम्मानित

नटराजन चंद्रशेखरन से पहले किरण नाडार म्यूजियम ऑफ आर्ट (KNMA) की चेयरपर्सन और शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी किरण नादर भी इस सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं। किरण नाडार को फ्रांस ने यह सम्मान आर्ट के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया था। उन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर भारत-फ्रांस कल्चरल रिलेशनशिप को बढ़ावा देने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। किरण नादर IT कंपनी के फाउंडर शिव नाडार की पत्नी हैं।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.