नीम के पत्ते हेल्थ के साथ बिजनेस के लिए भी है फायदेमंद, जानें कैसे!


नीम के गुणों के बारे में तो सभी जानते हैं। नीम के पत्ते हेल्थ के लिए काफी लाभदायक होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि नीम के पत्तों से आप से एक शानदार बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं वो भी लागत की चिंता किए बिना। जी हां, नीम के बीज हो या छाल, लकड़ी हो या पत्ते सभी की मांग हमेश रहती है।


पत्तों का पाउडर

नीम का पेड़ आपको कहीं भी आसानी से मिल जाएंगे। अगर आप गाँव में रहते हैं तो आपके लिए पत्ते जुटाना काफी आसान होगा। जंगलों में भी कई पत्ते ऐसे ही सड़ जाते हैं तो क्यों न इनका उपयोग एक छोटे बिजनेस के रूप में कर लिया जाए। इसके लिए नीम के पत्तों का पाउडर बनाकर आप आसानी से करोड़पति बन जाएंगे। नीम का व्यवसाय कुछ इस तरह है, जिसे घर बैठे शुरू कर सकते हैं। नीम का उपयोग लगभग हर घर में होता है।

लागत की नहीं है चिंता

अगर आपके पास कोई नया व्यवसाय शुरू करने के लिए बजट की कमी है तो नीम के पत्तों का पाउडर बनाने का काम बिना किसी लागत के शुरू किया जा सकता है। इसके लिए सिर्फ आपके घर पर नीम का पेड़ होना चाहिए। यहां से पत्ते निकाल लें या फिर आसपास के गाँवों से, किसानों से भी इसके पत्ते ले सकते हैं। घर पर ही नीम के पत्तों का पाउडर तैयार किया जा सकता है।

नीम का पाउडर बनाने का तरीका

पत्तों को इकट्ठा कर लें। उन्हें धोकर धुप में दो से तीन दिन तक सुखाकर रख लें। पत्तों का अच्छे से सूखना सबसे जरुरी है। पत्ते अच्छे से सूखें या नहीं, यह चेक करने के लिए एक पत्ते को हाथ से रगड़कर देखें। अब इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालकर एकदम बारीक पीस लें। अगर पत्ते बारीक नहीं पिस रहे हों तो पाउडर को छानकर मोटे हिस्से को अलग करें और अब पाउडर को एयरटाईट कंटेनर में डाल दें।

नीम के पत्तों से मुनाफा

अमेजन और फ्लिप्कार्ट पर चेक कर लें। नीम का पाउडर कितने महंगे दाम में बिक रहा है। 100 ग्राम पाउडर 150 रूपये में आसानी से बेच सकते हैं। यानी एक किलो पाउडर की कीमत 1500 रूपये मिलती है। नीम पाउडर 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये किलो तक ई-कामर्स वेबसाइट पर बिकता है। फर्क बस ब्रांड का होता है। आप चाहें तो मशीनों की सहायता से भी यह कारोबार करके महीने में लाखों की कमाई का जरिया बना सकते हैं।

नीम के लाभ

नीम के पेड़, पत्ती, फूल, फल, जड़, छाल, लकड़ी के कई अनगिनत फायदे हैं। इनसे सौन्दर्य प्रसाधन की वस्तुएं बना सकते हैं। साबुन, तेल, क्रीम, फेसपैक, शैम्पू भी बनाए जा रहे हैं। दर्द, मलेरिया, ज्वर, गर्भनिरोधक के लिए उपयोग होता है। कीटनाशक, फफूंदनाशक के रूप में नीम का उपयोग हो रहा है।
SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.