INDIA, WORLD’S MOST VALUABLE STOCK MARKET: भारत दुनिया का 5वां सबसे मूल्यवान शेयर बाज़ार

HIGHLIGHTS:

  • दुनिया का पांचवा बड़ा शेयर बाज़ार बना भारत
  • यूके को पीछे छोड़ते हुए 5वां सबसे मूल्यवान बाज़ार
  • भारत का शेयर बाज़ार मूल्यांकन लगभग 3$ लाख करोड़ रुपए

Moneycontrol की रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया का सबसे मूल्यवान शेयर बाज़ार बन गया है। भारत के शेयर बाज़ार अपने रैंक में सुधार करते हुए विश्व में 5 वें पायदान पर आ गया है। इस रिपोर्ट में यह बताया है गया है कि भारत विश्व का 5वां बड़ा शेयर बाजार बन गया है और उसने यूके को पीछे कर यह पायदान हासिल की है। फिलहाल भारत का शेयर बाज़ार मूल्यांकन लगभग 3$ लाख करोड़ रुपए है।

विश्व के बड़े शेयर बाज़ार

भारतीय शेयर मार्केट का सेंटिमेंट मजबूत है। इसका सबसे बड़ा कारण पिछले कुछ समय से विदेशी निवेशकों का भारतीय बाज़ारों पर भरोसा बढ़ना है। इसी तेजी की वजह से हाल ही में भारत, फ्रांस को पछाड़कर छठे नंबर पर काबिज़ हुआ था। वहीं, अब टॉप-5 मार्केट में शामिल होने से भारत की इकोनॉमी पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। देखें दुनिया के बड़े शेयर बाजारों की लिस्ट-

पहला- अमेरिका ($47.32 लाख करोड़)
दूसरा- चीन($11.52 लाख करोड़)
तीसरा- जापान ($6 लाख करोड़)
चौथा- हॉन्ग-कॉन्ग ($5.55 लाख करोड़)
पांचवा- भारत ($3 लाख करोड़)

कुछ दिन पहले गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में यह कहा गया था कि- भारत के 80 करोड़ यूजर्स इकोनॉमी की बड़ी ताकत हैं। इसमें यह भी कहा गया कि आने वाले दिनों में ई-कॉमर्स, इंटरनेट, इंटरनेट रिटेल और मीडिया बिजनेस में तेजी रहेगी।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.