पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: यूपी को मिला तीसरा एक्सप्रेस-वे, देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को देगा मजबूती!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस हाईवे का उद्धाटन किया। लगभग 340.824 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे पूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ेगा। पर यहां बात सिर्फ सड़क के निर्माण तक ही सीमित नहीं है। आधुनिक भारत की यह सड़क भारत की अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतरीन सड़कों के जाल का एक नमूना है। इससे आने-जाने में लगने वाला समय तो कम होगा ही। साथ ही भारतीय लॉजिस्टिक और कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा।