स्टूडेंस के असेसमेंट के लिए एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस तैयार करेगा नया सिस्टम ‘परख’, जानें क्या है खासियत!

NCERT Selects ETS For PARAKH Regulation: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने नेशनल एसेसमेंट रेग्यूलेटरी प्रोग्राम ‘परख’ को लागू करने के लिए ईटीएस को चुना है। एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस ने हाल ही में इस बात की घोषणा कर जानकारी दी है। ये काफी दिलचस्प है कि ‘परख’ देश का पहला नेशनल एसेसमेंट रेग्यूलेटर प्रोग्राम है, जो आने वाले भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
बता दें जब ‘परख’ को लागू करने की बात सामने आ रही थी तब एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस (ETS), अमेरिकन इंस्टीट्यूट्स फॉर रिसर्च (AIR) और ऑस्ट्रेलियन काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ACER) ने सहयोग देने की इच्छा जतायी थी। इनमें से ईटीएस का चुनाव इस काम के लिए हुआ है।

क्या है ‘परख’ और कैसे करेगा काम?

काफी समय से इस बात की मांग की जा रही थी कि सभी बोर्ड्स के नंबरों में बहुत असामनता होने से छात्रों एक जैसे समान अवसर नहीं मिल पाते हैं। इसी असामनता को खत्म करने के साथ सभी छात्रों को तुलनात्मक समान अवसर प्रदान करने के लिए एक एसेसमेंट रेग्यूलेटरी बॉडी के निर्माण की योजना बनाई गई जिसे परख के रूप में सामने लाया गया। ‘परख’ यानी परफॉर्मेंस एसेसमेंट, रिव्यू एंड एनालिसेस ऑफ नॉलेज फॉर होलिस्टिक डेवलेपमेंट।

खास तरह से काम करेगा ‘परख’

• ‘परख’ के माध्यम से देशभर के सभी बोर्ड्स के बीच कोऑपरेशन को बढ़ाया जाएगा।

• ‘परख’ के जरिए अलग-अलग बोर्ड्स से जुड़े छात्रों के स्कोर में होने वाली असमानता को दूर करने की पहल की जाएगी।

• ‘परख’ नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत लागू किया जाएगा।

• ‘परख’ सर्वे के डिजाइन के सभी पहलुओं की समीक्षा भी की जाएगी।

• नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के अंतर्गत ‘परख’ देश के सभी स्कूल बोर्डों के स्टूडेंट्स के नंबरों का इवैल्युएशन का तरीका समान करने की बॉडी के रूप में काम करेगा।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.