Civil Services Exam की कर रहें है तैयारी तो ये जानकारी है बेहद जरूरी, जानें UPSC ने किए हैं कौन से बड़े बदलाव !



UPSC Changed Rule For CSE Application: भारत में हर साल लाखों युवा देश की सबसे बड़ी परीक्षा देते हैं, जिसके लिए वे कई सालों कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसे में इससे जुड़ी हर नियम के बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। हाल ही में यूपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा के आवेदन के तरीके में बदलाव कर नए नियम जारी किए हैं। इसके तहत अब कैंडिडेट्स को एक बार एप्लीकेशन भरने के बाद उसे विदड्रॉ करने की सुविधा नहीं मिलेगी। जबकि पहले नियम के अनुसार उनके पास ये सुविधा थी कि वे एक बार आवेदन करने के बाद चाहें तो एप्लीकेशन को विदड्रॉ कर सकते थे। लेकिन यूपीएससी ने अब इस नियम में बदलाव करते हुए इसे खत्म कर दिया है। यानी कि अगर कैडिंडेट का आवेदन जमा हो चुका है तो उसे बाद उसे वापस नहीं लिए जा सकता।

2018 में मिली थी सुविधा

यूपीएससी ने साल 2018 में कैंडिडेट्स को यह सुविधा दी थी जिसके तहत उन्हें एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के बाद विदड्रॉ करने का अवसर दिया जाता था। दरअसल साल 2018 में यूपीएससी ने ये नोटिस किया कि करीब दस लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने प्री परीक्षा के लिए आवेदन तो किया है लेकिन उनमें से आधे भी यानी पचास प्रतिशत भी एग्जाम देने नहीं पहुंचे। तब यूपीएससी ने एप्लीकेशन विदड्रॉ करने की सुविधा को शुरू किया था।

यूपीएससी ने जारी किया नोटिस

यूपीएससी ने इस बारे में नोटिस जारी करते हुए कहा कि, एक बार एप्लीकेशन जमा करने के बाद कैंडिडेट्स उसे विदड्रा नहीं कर पाएंगे। आगे ये जानकारी भी दी गई है कि सिविल सर्विसेस प्री परीक्षा 2023 का आयोजन 28 मई 2023 के दिन होगा।

तीन चरणों में होती है परीक्षा

यूपीएससी सीएसई परीक्षा तीन हिस्सों में होती है। सबसे पहले प्रीलिम्स की परीक्षा देनी होती है। इसे पास करने कैंडिडेट्स मेंस की परीक्षा देते हैं जो कि लिखित परीक्षा होती है। आखिर में साक्षात्कार होता है। इस तरह जो कैंडिडेट तीनों चरणों को सफलतापूवर्क पार करता है उसका चयन अंतिम में हो जाता है।

इस परीक्षा के माध्यम से कैंडिडेट्स का चयन इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेस, इंडियन फॉरेन सर्विस और इंडियन पुलिस सर्विस जैसी बहुत सेवाओं के लिए किया जाता है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.