NIRF Ranking 2022: देश की टॉप-10 शिक्षण संस्थानों लिस्ट हुई जारी, देखें लिस्ट!



देश में पढ़ने के लिए सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी के बारे में हर स्टूडेंट जानना चाहता है। तो अगर आप भी उस लिस्ट में हैं तो ये खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल शिक्षा मंत्रालय हर देश की टॉप यूनिवर्सिटी की रैंकिंग लिस्ट को जारी करता है। इस साल भी ये लिस्ट जारी की की गई है। शिक्षा मंत्रालय की एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2022 के अनुसार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास भारत में उच्च शिक्षा के लिए संस्थानों की ओवरऑल रैंकिंग में सबसे ऊपर हैं। उच्च शिक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थानों की शीर्ष 10 सूची में सात आईआईटी हैं। इसके अलावा भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु; अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली; और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय भी इसमें शामिल हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 2022 के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी की है।

भारत के टॉप इंस्टीट्यूट की लिस्ट

1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT मद्रास)
2. भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे
4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
7. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
8. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी
9. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली
10. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)

• NIRF Ranking 2022: भारत के टॉप कॉलेज

1. मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय
2. हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
3. प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई
4. लोयोला कॉलेज, चेन्नई
5. लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
6. पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन, कोयंबटूर
7. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
8. सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता
9. रामकृष्ण मिशन, हावड़ा
10. किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय


SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.