Social Science में शानदार है करियर ऑप्शन, पढ़ाई के बाद बन सकते हैं IAS, रिसर्चर!

Social Science आपको एक शानदार करियर ऑप्शन दे सकता है। जहां एक तरफ सोशल साइंस में अवसरों की कोई कमी नहीं वहीं दूसरी तरफ शिक्षा और गैर सरकारी संगठनों के साथ काम करने के साथ ही प्रशासनिक सेवा, मीडिया और कॉरपोरेट घरानों में भी अच्छा करियर बना सकते हैं। नॉलेज प्रोसेस आउटसोर्सिंग यानी के बीपीओ की डिमांड हाल के दिनों में काफी चलन में है। जिससे इकोनॉमिक्सe या मनोविज्ञान में ग्रेजुएट छात्र भी अपना अच्छा करियर बना सकते हैं। जानते हैं कि कैसे सोशल साइंस आपको एक बेहतर करियर दे सकता है।

प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षा के लिए उपयोगी

सिविल सेवा सोशल साइंस ग्रेजुएट छात्रों के लिए सबसे बेस्ट और कॉमन करियर ऑप्शन है। किसी भी विषय में ग्रैजुएशन की डिग्री के बाद सिविल सेवा की परीक्षा में भाग ले कर ब्यूरोक्रेट का हिस्सा बन सकते हैं। प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षा में सोशल साइंस एक महत्वपूर्ण विषय होता है।

इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अच्छा करियर ऑप्शन

एक इकोनॉमिस्ट आमतौर पर उत्पादों और सेवाओं की डिमांड और सप्लाई के आंकड़ों के बारे में जांच-पड़ताल करता है। इकोनॉमिस्ट टैक्स रेट, बिजनेस साइकल, इकोनॉमिक डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में मात्रात्मक और गुणात्मक रिसर्च का काम करते हैं। अगर आप अर्थशास्त्र में गहन ज्ञान और रुचि रखते हैं तो सोशल साइंस ग्रेजुएट्स के लिए यह एक बेहतर करियर विकल्प हो सकता है।

पॉलिटिकल साइंटिस्ट बनने के लिए भी खुली है राहें

सोशल साइंस राजनीति के क्षेत्र में एक शानदार करियर बना सकता है। जैसे कि नाम से ही पता चलता है पॉलिटिकल साइंटिस्ट पॉलिटिकल ट्रेंड, पॉलिसी, आइडिया पॉलिसी को समझने के लिए मात्रात्मक और गुणात्मक रिसर्च में मदद करता है। ज्यादातर राजनीतिक वैज्ञानिक सरकारी विभागों, थिंक टैंक, शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ गैर-लाभकारी संगठनों के भीतर काम कर आप अच्छा और सुनहरा भविष्य बना सकते हैं।

ऑर्गनाइजेशनल साइकोलॉजिस्ट

ऑर्गनाइजेशनल साइकोलॉजिस्ट सोशल साइंस ग्रेजुएट के लिए सबसे अच्छा और उभरता हुआ करियर ऑप्शन है। यह एक ऑर्गनाइजेशन में वर्कप्लेस में ह्यूमन बिहेवियर को स्टडी करने का काम करता है। इस क्षेत्र में एक्सपर्ट अक्सर मैनेजमेंट के साथ सहयोग कर कंपनी में स्टाफ की हायरिंग और ट्रेनिंग का काम करते हैं।

रिसर्च के क्षेत्र में भी कर सकते हैं काम

ग्रेजुएशन करने के बाद छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन और रिसर्च कोर्स के बारे में भी सोच सकते हैं। इसके लिए साइन अप करके अपनी एकेडमिक पढ़ाई को जारी रखा जा सकता है। वहीं इसके अलावा सोशल साइंस ग्रेजुएट भी सर्वे रिसर्चर के रूप में अपना करियर स्टार्ट कर सकते हैं। वे क्वालिटी सर्वे बनाने और परिणामों से जानकारी का विश्लेषण करने के एक्सपर्ट के रूप में भी काम करते हैं।

अर्बन एंड रीजनल प्लानर

सोशल साइंस ग्रेजुएट अर्बन एंड रीजनल प्लानर के रूप में भी करियर को चुनते हैं। शहरों में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत देश के शहरीकरण ने इन प्लानर की मांग में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। अर्बन एंड रीजनल प्लानर ये सुनिश्चित करते हैं कि योजनाएं और प्रस्ताव सभी पर्यावरणीय नियमों, ज़ोनिंग और बिल्डिंग कोड को पूरा कर रहे हों।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.