Plants for summer: गार्डनिंग(Gardening) का शौक रखने वाले लोग अक्सर मौसम के हिसाब से अपने गार्डन का ख्याल रखते हैं, लेकिन कुछ पौधे गर्मियों में सर्वाइव नहीं कर पाते हैं। तो ऐसे में आपको पौधों का बहुत ख्याल रखना होता है। वहीं कई बार ये भी सवाल दिमाग में होता है कि ऐसे कौन से पौधे होते हैं जो गर्मियों के अनुकूल होते हैं यानी कि गर्मियों में आस-पास के माहौल को ठंडा रखते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में यही बताने जा रहे हैं कि किन पौधों से गर्मियों में वातावरण में ठंडक आती है। इन्हें लगाकर गर्मियों में अपने घर और आस-पास के वातावरण को आप कूल रख सकते हैं।
1.एलोवेरा (Aloe Vera)

2.गोल्डन पोथोस (Golden Pothos)

गोल्डन पोथोस में अनुकूलन की बेहतरीन क्षमता पाई जाती है। खिड़की में लगाने से लेकर सीलिंग पर लटकाने और किताबें रखने की जगह तक इसका इस्तेमाल किया जाता है।
3.स्नेक प्लांट (Snake Plant)

4.फिकस ट्री (Ficus Tree)

इसे वीपिंग फिग के नाम से भी जाना जाता है। यह बेहद फायदेमंद पौधे के रूप में अपनी पहचान रखता है। यह हवा को साफ करता है और गर्मी को सोख लेता है। इसके अलावा इसे आप घर के अंदर भी रख सकते हैं। इसे ज्यादा रोशनी और ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। यह हवा के प्रदूषण को कम करने में हेल्प करता है।
5.बेबी रबरप्लांट (Baby Rubber plant)

गर्मियों में बेबी रबर प्लांट को प्राथमिकता से लगाना चाहिए। यह पौधा घर को ठंडा रखता हैं। बेबी रबरप्लांट इनडोर पौधा है। इस पौधे को रोजाना पानी देने की जरूरत नहीं होती है।
6.बेला (Bela)

ऐसा माना जाता है कि बेला बारिश के मौसम में खिलते हैं। बेला के फूल सुंदर और खुशबूदार होते हैं। इसके पौधे की कटिंग को आप ग्लास या बोतल को काटकर भी लगा सकते हैं। इसकी जड़ों के लिए रूट ड्राई पाउडर का यूज किया जा सकता है। ये जल्दी बढ़ते हैं। इसे हल्की धूप वाली जगह पर रखना चाहिए।
7.बोगनविलिया (Bougainvillea)

गर्मियों के पौधों (Plants for summer) में बोगनविलिया का भी नाम आता है। ये गर्मियों में खूब खिलते हैं। कई सारे रंगों के होने की वजह से ये काफी सुंदर होते हैं। ये आसपास के मौसम को ठंडा रखते हैं।
8.पोर्टुलाका (Portulaca Plant)

इसे गुल-ए-शमा और मोस रोज के नाम से भी जाना जाता है। कई रंगों में खिलने की वजह से ये काफी लगाए जाते हैं।
9.फर्न प्लांट (Fern Plant)

फर्न प्लांट घर को नैचुरली कूल रखता है। यह घर को ठंडा रख हवा में नमी को बनाए रखता है। यह एयर-प्यूरिफाई करने वाले पौधों में से एक है।
10.हर्ब्स (Herbs)

गर्मी के गर्म मौसम में कई जड़ी-बूटियां होती हैं। तुलसी, सीताफल और अजमोद इनमें से एक हैं। ये भी गर्मियों के लिए बेस्ट माने जाते हैं।
11.काली मिर्च (Black Pepper)

काली मिर्च मसालों के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। कई प्रकार के रंगों और स्वाद में मिलने वाला काली मिर्च गर्मियों का पौधा (Plants for summer) माना जाता है।
Positive सार
हर पौधे का एक खास गुण होता है। वैसे ही हर सीजन के कुछ महत्वपूर्ण पौधे भी होते हैं। गार्डनिंग(Gardening) सिर्फ एक क्रिएटिव काम नहीं है बल्कि ये पर्यावरण को भी बेहतर करता है। तो अगर आप में भी गार्डनिंग के गुण हैं तो गर्मियों वाले इन पौधों को जरूर ट्राई करें।