Five Minutes’ Walk: 30 मिनट में 5 मिनट चलना है बेहद फायदेमंद, जानें क्या हैं इसके लाभ !



Minute Walk Benefits: पैदल चलना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है और हाल ही में एक रिसर्च में इस बात का दावा किया है कि हर आधे घंटे में पांच मिनट टहलने से वक्त से पहले होने वाली किसी भी तरह की बीमारी से बचा जा सकता है। साथ ही ये लंबी उम्र के लिए अच्छा है।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी इरविंग मेडिकल सेंटर की रिसर्च

दरअसल न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी इरविंग मेडिकल सेंटर में एकसरसाइज फिजियोलॉजिस्ट कीथ डियाज का कहना है कि सिर्फ रोजाना व्यायाम करने से लगातार बैठने से होनी वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर नहीं कर सकते हैं। वहीं हाल ही में मेडिसिन एंड साइंस इन स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज जर्नल में पब्लिश स्टडी में कीथ ने यह भी कहा कि जो लोग लगातार घंटों बैठे रहते हैं, उनमें डायबिटीज, दिल की बीमारी, डिमेंशिया और कई तरह के कैंसर सहित पुरानी बीमारियां होने के चांसेस ज्यादा हैं। जबकि जिन लोगों को समय-समय पर चलने की आदत होती है, वे काफी हद तक इन बीमारियों से दूर रहते हैं।

स्टडी यह भी कहती है कि पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा टहलते रहना मांसपेशियों को एक्टिव करता है। वहीं ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी यह मददगार साबित होता है। बैठने की पोजिशन पैरों की रक्त वाहिकाओं में मोड़ और दबाव पैदा करने का काम भी करती है। ये ब्लड सर्कुलेशन को बदलती है और ब्लड प्रेशर में बढ़ोतरी करती है। रिसर्चर्स तो यह भी कहते हैं कि बैठने के हर 30 मिनट के बाद पांच मिनट चलने से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर का लेवल कम हो गया।

ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल

शोधकर्ताओं के अनुसार, घंटों बैठने की वजह से हमारी मांसपेशियों स्थिर हो जाती हैं, जब मांसपेशियों का ठीक से उपयोग नहीं किया जाता तो वे ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल को इम्बैलेंस करने का भी काम करती हैं। नियमित रूप से टहलने से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल बेहतर रेगुलेटर्स के रूप में काम करते हैं साथ ही ये मांसपेशियों को एक्टिव करने में भी मदद करते हैं।

शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि हमें यह मालूम होता है कि हर दिन कितनी फल और सब्जियां खानी चाहिए और हमें कितने व्यायाम से लाभ मिलेगा। ऐसे बहुत से वयस्क हैं, जिनके पास ऐसी नौकरी या लाइफस्टाइल है, जहां उन्हें लंबे समय तक बैठना होता है। कई नौकरियों में घंटों बैठे रहना पड़ता है जिसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम करने के लिए ऐसे लोगों को टहलने के फायदों के बारे में बताया जा सकता है।

SP LOGO

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.